ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए आई अच्छी खबर

RRB Group D result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए आई अच्छी खबर

rrb group d result 2019: फरवरी माह में किसी भी दिन रेलवे ग्रुप डी भर्ती परिणाम (RRB Group D result) जारी कर दिया जाएगा। करीब 1 करोड़ 89 लाख उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार है। कुल...

RRB Group D result 2019: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षार्थियों के लिए आई अच्छी खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Feb 2019 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

rrb group d result 2019: फरवरी माह में किसी भी दिन रेलवे ग्रुप डी भर्ती परिणाम (RRB Group D result) जारी कर दिया जाएगा। करीब 1 करोड़ 89 लाख उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार है। कुल वैकेंसी करीब 63000 है जबकि परीक्षार्थियों की तादाद 1 करोड़ 89 लाख। ऐसे में जाहिर की लाखों उम्मीदवार पीईटी (अगले चरण की परीक्षा)  में नहीं जा पाएंगे। ऐसे परीक्षार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। रेलवे फिर से इतने ही बड़े पैमाने पर भर्तियां निकालने वाला है। इस बार 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां निकलेंगी। कहा जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 

ये भर्तियां नॉन टेक्नीकल, पारा मेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल और टेक्नीकल पदों के लिए निकलेंगी। भर्तियों में टिकट कलक्टर, टाइपिस्ट, टीटीई, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर जैसे पद भी होंगे। ऐसे में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में की गई आपकी तैयारी इस परीक्षा में काम आ जाएगी। इसलिए आपको अपनी तैयारी नहीं छोड़नी चाहिए। 

RRB Group D result 2018 - 2019: इन 4 Steps से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

RRB Group D results 2019: यूं कर सकेंगे चेक
स्टेप 1- अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

आरआरबी वेबसाइट्स के लिंक->

Ahmedabad

Patna

Ajmer,

 Allahabad,

 Bangalore,

 Bhopal.

 Bhubaneshwar,

 Bilaspur

Chandigarh,

 Chennai,

 Gorakhpur.

 Guwahati,

 Jammu

Kolkata,

 Malda,

 Mumbai,

 Muzaffarpur,  Ranchi

SecunderabadSiliguri, Trivendrm

स्टेप 2- Click here to view score of Level 1 of 7th CPC  के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करें। 
स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।  

RRB Recruitment 2019: रेलवे में 130000 वैकेंसी, ये है संभावित तारीखें

मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले काफी दिनों से यह चल रहा था कि रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित हो सकता है। इसके बाद कुछ जगहों पर 17 फरवरी की भी डेट आई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें