ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D Result date 2018: अब परिणाम का इंतजार, जानें कब तक आएगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

RRB Group D Result date 2018: अब परिणाम का इंतजार, जानें कब तक आएगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

RRB Group D Result 2018: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी हो चुकी है। अब इसके रिजल्ट का इंतजार है। आंसर-की में अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर या उसके विकल्प को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे ऑनलाइन दर्ज करवाया...

RRB Group D Result date 2018: अब परिणाम का इंतजार, जानें कब तक आएगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Jan 2019 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

RRB Group D Result 2018: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी हो चुकी है। अब इसके रिजल्ट का इंतजार है। आंसर-की में अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर या उसके विकल्प को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे ऑनलाइन दर्ज करवाया जा सकता है। प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद हो सकता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड संशोधित उत्तर कुंजी जारी करे। 1.89 करोड़ उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम की खबर के मुताबिक रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया जा सकता है। रेलवे अधिकारी अंगराज मोहन ने ये जानकारी दी है। 

रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

RRB Group D answer key 2018: आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। 
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

RRB ALP, Technician 2nd stage: मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, कर लें प्रैक्टिस

महिला उम्मीदवारों के लिए 
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें