RRB Group D Result 2019 updates: जल्द आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट
RRB Railway Group D Result 2018-2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारी अंगराज मोहन ने यह जानकारी दी है कि आरआरबी ग्रुप डी के नतीजे आज रात 11 बजे के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। आरआरबी अधिकारी ने...
RRB Railway Group D Result 2018-2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारी अंगराज मोहन ने यह जानकारी दी है कि आरआरबी ग्रुप डी के नतीजे आज रात 11 बजे के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। आरआरबी अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को यह जानकारी दी। इसी भर्ती के जरिए रेलवे में पिछले साल फरवरी माह में निकली रेलवे ग्रुप डी के 63000 पदों को भरा जाएगा।
कुछ दिन पहले अंगराज मोहन ने कहा था, 'उम्मीदवारों की भारी तादाद को ध्यान में रखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड नतीजे जारी में एहतियात बरत रहा है, उसकी कोशिश है कि वह बिना किसी त्रुटि के परिणाम जारी करे। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम रविवार 17 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा।'
संभवत: रेलवे भर्ती बोर्ड प्रश्नों के उत्तरों को लेकर आई सभी आपत्तियों पर विचार कर चुका है। हो सकता है कि वह संशोधित व फाइनल आंसर-की भी जारी की जाए।
जानें कब आएगा रेलवे ग्रुप डी व सी भर्ती का नया नोटिफिकेशन
RRB इस साल करेगा 1.31 लाख पदों पर भर्ती, जानें कब जारी होगा नॉटिफिकेशन
जानें अगले चरण RRB Group D PET के बारे में
रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए पीईटी की शर्तें-
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
RRB group D: ग्रुप डी परीक्षा में पास होने के बाद देना होगा ये Exam
महिला उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।