ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB : रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी

RRB : रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी

RRB Recruitment 2023 : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फरवरी 2019 के बाद बड़ी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन नहीं निकाला है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 298973 सीटें खाली हैं।

RRB : रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी
Pankaj Vijayअभिषेक कुमार,पटनाWed, 08 Feb 2023 08:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

RRB Recruitment 2023 : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फरवरी 2019 के बाद बड़ी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन नहीं निकाला है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 298973 सीटें खाली हैं। यह जानकारी सांसद प्रमोद तिवारी के प्रश्नों के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी है। वर्ष 2019 में ग्रुप डी में एक लाख तीन हजार के अलावा पारा मेडिकल और स्नातक एनटीपीसी को मिलाकर एक लाख 39 हजार रिक्तियां निकाली गई थीं। इन्हीं रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

इस वर्ष निकलेगी बहाली 
रेलवे के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, रेल मंत्रालय ने देशभर के सभी 21 आरआबी से रिक्तियां मांगी है। उम्मीद है कि वर्ष 2023 के मध्य तक रेलवे में डेढ़ से दो लाख रिक्त पदों के लिए बहाली निकाली जाएगी। इसमें ग्रुड डी और सी से जुड़े पदों पर ज्यादा बहाली होगी। इसकी तैयारी चल रही है। वहीं ग्रुप ए और बी के खाली पदों को भी भरा जाएगा। इन पदों को यूपीएससी के माध्यम से भरा जाता है। ग्रुप ए और ग्रुप बी में 2020 के बाद बड़ी रिक्तियां नहीं निकाली गई हैं। अब इसकी भी तैयारी शुरू हो गई है।

पूर्व मध्य व पूर्व जोन में 45 हजार रित्तियां आरआरबी के माध्यम से 18 जोन में नियुक्तियां होती है। वर्तमान में देश के सभी जोन में रिक्तियां हैं। पूर्व मध्य और पूर्व रेलवे के अधीन बिहार के इलाके आते हैं। पूर्व मध्य और पूर्व जोन को मिलाकर 45 हजार रित्तियां हैं। इसी तरह से पश्चिम मध्य व पश्चिम को मिलाकर 42 हजार रिक्तियां हैं। वहीं प्रत्येक 18 जोन में भी हजारों पद रिक्त हैं। तीन जोन पूर्व तट, दक्षिण पूर्व मध्य और दक्षिण पश्चिम को छोड़कर सभी जोन में दस हजार से अधिक रिक्तियां हैं।

RRB : रेल मंत्री ने कहा, रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली, दिया वैकेंसी का लेटेस्ट अपडेट

बिहार के छात्रों का रुझान अधिक
क्षेत्र रिक्तियां

मध्य 28606
पूर्व तट 8278
पूर्व मध्य 14439
पूर्व 30327
मेट्रो 1069
उत्तर मध्य 18383
पूर्वोत्तर 14118
पूर्वोत्तर सीमा 15705
उत्तर 38967
क्षेत्र रिक्तियां
उत्तर पश्चिमी 15207
दक्षिण मध्य 16947
दक्षिण पूर्व मध्य 8025
दक्षिण पूर्व 17661
दक्षिण 22357
दक्षिण पश्चिम 6581
पश्चिम मध्य 11636
पश्चिम 30667
कुल 298973

सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की घोषणा 
बिहार के छात्र रेलवे में नियुक्ति के लिए देशभर के सभी 21 आरआरबी में आवेदन करते हैं। सरकारी नौकरी के प्रति खासकर रेलवे की नौकरी को लेकर बिहार के छात्रों का रुझान अधिक रहता है। हाल के वर्षों में आरआरबी ग्रुप डी व एनटीपीसी परीक्षा में बदलाव को लेकर बिहार के छात्रों ने आंदोलन भी किया था। इसके बाद इसमें संशोधन किया गया। अभी इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। वहीं 20 फरवरी को रेलवे में नियुक्तियां निकाले जाने को लेकर छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाने की घोषणा की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें