ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB Group D Answer Key 2018: 19 जनवरी तक यूं दर्ज कराएं आपत्ति, प्रति प्रश्न देनी होगी इतनी फीस

RRB Group D Answer Key 2018: 19 जनवरी तक यूं दर्ज कराएं आपत्ति, प्रति प्रश्न देनी होगी इतनी फीस

RRB Group D Answer Key 2018 Objections: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबटी) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति आज से दर्ज करवाई जा सकती है। ग्रुप डी की लेवल 1 CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी कुछ दिन पहले...

RRB Group D Answer Key 2018: 19 जनवरी तक यूं दर्ज कराएं आपत्ति, प्रति प्रश्न देनी होगी इतनी फीस
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 15 Jan 2019 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

RRB Group D Answer Key 2018 Objections: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबटी) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति आज से दर्ज करवाई जा सकती है। ग्रुप डी की लेवल 1 CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी कुछ दिन पहले ही जारी हो गई है। उम्मीदवार अपने आरआरबी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है। ये आपत्ति आज शाम 5 बजे से 19 जनवरी रात 11:59 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेगी। 19 जनवरी के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। 

आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न का आईडी का जिक्र करना होगा। इसके अलावा अगर किसी ऑप्शन के प्रति कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।

Railway Group D answer key 2018: अभ्यर्थी नहीं देख पा रहे उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी के लिए नीचे दिए गए आरआरबी वेबसाइट्स के डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

यहां देखें एक अभ्यर्थी के प्रश्न पत्र की आंसर-की- Direct Link rrb group d answer Key 2018

 

एक और अन्य अभ्यर्थी की उत्तर कुंजी - RRB Group D Answer Key 2018 देखने के लिए यहां क्लिक करें

एक और अन्य अभ्यर्थी की उत्तर कुंजी 

RRB Group D answer key: यूं करें चेक
स्टेप -1 - नीचे दिए लिंक में से अपने आरआरबी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप -2  -  CBT Level-1 CEN-02/2018 e-Call Letter, Exam City, Date & SC/ST Travel Authority संबंधी लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप -3 - अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड में लिखा टेक्स्ट डालें। लॉग इन करें।

आरआरबी वेबसाइट्स के लिंक->

Ahmedabad

Patna

Ajmer,

 Allahabad,

 Bangalore,

 Bhopal.

 Bhubaneshwar,

 Bilaspur

Chandigarh,

 Chennai,

 Gorakhpur.

 Guwahati,

 Jammu

Kolkata,

 Malda,

 Mumbai,

 Muzaffarpur,  Ranchi

SecunderabadSiliguri, Trivendrm

करीब 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी की करीब 63000 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार लॉग इन कर अपना क्वेश्नर पेपर, अपना उत्तर और आंसर-की (जो ऑप्शन सही होगा उसे ग्रीन मार्क करके देखा जा सकता है) देख सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें