ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRRB ALP Technician 2nd stage CBT answer key 2018: जारी हुई आंसर-की, कल से कराएं आपत्ति दर्ज

RRB ALP Technician 2nd stage CBT answer key 2018: जारी हुई आंसर-की, कल से कराएं आपत्ति दर्ज

ALP, Technician 2nd stage CBT answer key 2018: आआरबी ने एएलपी, टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की जारी कर दी है। अगर किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार कल (19 फरवरी,...

RRB ALP Technician 2nd stage CBT answer key 2018: जारी हुई आंसर-की, कल से कराएं आपत्ति दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Feb 2019 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ALP, Technician 2nd stage CBT answer key 2018: आआरबी ने एएलपी, टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की जारी कर दी है। अगर किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार कल (19 फरवरी, 2019) सुबह 10 बजे उनके प्रति आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ये आपत्ति 20 फरवरी, रात 11 बजकर 59 मिनट तक स्वीकार की जाएंगी। 

ALP, Technician 2nd stage CBT answer key 2018: यूं देखें अपनी आंसर की 
स्टेप-1 - नीचे दिए गए आआरबी लिंक में से अपना आरआरबी चुनें। 

Ahmedabad,  Patna,  Ajmer,   Allahabad,

 BangaloreBhopal.  Bhubaneshwar,  Bilaspur,  Chandigarh,   Chennai,  Gorakhpur.

 Guwahati,   Jammu.  Kolkata,  Malda,  Mumbai,  Muzaffarpur,  RanchiSecunderabadSiliguri, Trivendrm

स्टेप 2- CEN No. 01/2018 for Assistant Loco Pilot & Technicians के तहत दिए गए Click here to view Question Paper, Responses and Keys & Raise objections, if any  new_news के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3 - नई विंडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करें। आपके सामने आपकी आंसर की आ जाएगी।

रेलवे ने इसका ऐलान दो दिन पहले कर दिया था। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना दी गई है कि आंसर-की 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की पर उम्मीदवार 19 फरवरी सुबह 10 बजे से आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। 20 फरवरी रात 11:59 बजे तक ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 20 फरवरी के बाद ये लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स से हटा दिया जाएगा। असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन की 66 हजार वैकेंसी है।

सबसे पहले आंसर की 11 फरवरी को आने वाली थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते ये जारी नहीं हो सकी। इसके बाद उत्तर कुंजी 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे जारी होने वाली थी। लेकिन इसे 14 फरवरी को एक दिन के लिए टाल दिया गया। उसके बाद  15 फरवरी दोपहर 1 बजे का समय बताया गया। लेकिन फिर से इसे टाला गया है। और 18 फरवरी की डेट बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें