ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRPSC recruitment: 1,000 पदों पर होगी भर्ती, आरपीएससी को मिला आरएएस-अधीनस्थ सेवा पदों पर भर्ती का अनुरोध

RPSC recruitment: 1,000 पदों पर होगी भर्ती, आरपीएससी को मिला आरएएस-अधीनस्थ सेवा पदों पर भर्ती का अनुरोध

कार्मिक विभाग ने आखिरकार तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2021 की अभ्यर्थना भेज दी है। इसमें करीब एक हजार पद शामिल है। आयोग ने...

RPSC recruitment: 1,000 पदों पर होगी भर्ती, आरपीएससी को मिला आरएएस-अधीनस्थ सेवा पदों पर भर्ती का अनुरोध
एजेंसी, जयपुर: Wed, 16 Jun 2021 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्मिक विभाग ने आखिरकार तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2021 की अभ्यर्थना भेज दी है। इसमें करीब एक हजार पद शामिल है। आयोग ने कुछ विभागों के पदों को लेकर कार्मिक विभाग से प्रत्युत्तर मांगा है। परीक्षण के बाद इसका विज्ञापन जारी होगा. एक हजार पदों की अभ्यर्थना में आरएएस के 76, आरपीएस के 77, राजस्थान लेखा सेवा के 34 सहित अन्य विभागों के पद है।

गौरतलब है कि आरएएस एवं अधीस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती करता है. कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस, एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 की अभ्यर्थना भेजी थी। इसमें 1051 पद शामिल हैं इसके बाद पिछले तीन साल कार्मिक विभाग ने आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा की अभ्यर्थना नहीं भेजी है।

इन विभागों के लिए होगी भर्ती
आरएएस, आरपीएस, लेखा सेवा, राज्य बीमा सेवा, उद्योग सेवा, वाणिज्यिक सेवा, सहकारी नियोजन, खाद्य एवं नागरिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सेवा, महिला विकास सेवा, महिला विकास सेवा, अल्पसंख्यक मामलात, आबकारी निरोधक सेवा, पर्यटन, परिवहन सहित अन्य विभागों में भर्तियां होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें