RPSC RAS Mains Result 2018 : राजस्थान आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें क्या रही कटऑफ
Rajasthan RPSC RAS 2018 Mains Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 ( RAS 2018 Mains Result 2018 ) का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 18 हजार अभ्यर्थी एक साल से इस रिजल्ट का...

Rajasthan RPSC RAS 2018 Mains Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 ( RAS 2018 Mains Result 2018 ) का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 18 हजार अभ्यर्थी एक साल से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये भर्ती परीक्षा 1051 पदों के लिए हुई थी। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 2010 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया है। इनमें टीएसपी के लिए 1953 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 57 अभ्यर्थी हैं। इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही घोषित होगा।
आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का आयोजन पिछले साल (2019) 25 -26 जून को हुआ था। इससे पहले आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त 2018 को हुई थी। इसका परिणाम अक्टूबर 2018 में जारी हुआ था। 3,76,762 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
क्या रही RAS 2018 Mains Cut Off
आयोग ने रिजल्ट के साथ साथ www.rpsc.rajasthan.gov.in पर कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
1051 पदों पर होनी है भर्ती
आयोग द्वारा प्रारंभ में यह भर्ती परीक्षा 1017 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 980 पद नॉन टीएसपी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए थे और 37 पदों की टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। अब राज्य सरकार ने इस भर्ती में एमबीसी आरक्षण 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया है । ऐसे में इस भर्ती में एमबीसी वर्ग को 34 और पदों का फायदा मिला है। इसे मिलाकर अभियान भर्ती 1051 पदों के लिए हो गई है।


