ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRPSC RAS 2021: राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित

RPSC RAS 2021: राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित

RPSC RAS 2021 : राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जयपुर कलक्ट्रेट में में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।  जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा बताया कि...

RPSC RAS 2021: राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित
वार्ता,जयपुरMon, 25 Oct 2021 08:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

RPSC RAS 2021 : राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जयपुर कलक्ट्रेट में में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 

जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा बताया कि परीक्षा 27 अक्टूबर को एक सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जयपुर जिले में 259 परीक्षा केन्द्रों पर 98 हजार दो सौ आठ परीक्षार्थी यह परीक्षा देंगे। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाएं यथा-परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी, पर्यवेक्षक, पुलिस, नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिले में 47 सतर्कता दल गठित किए गए है। जिनका नियंत्रण परीक्षा के उप समन्वयक करेंगे। 

समस्त जिला मुख्यालयों व उपखण्ड स्तर पर 27 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा एक ही पारी में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती परीक्षा से 988 पदों पर भर्ती होगी।

Virtual Counsellor