RPSC Exam Dates : राजस्थान स्कूल व्याख्याता व सीनियर टीचर समेत 6 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारीं
RPSC : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2022 के दूसरे सप्ताह से चौथे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने अप्रैल माह में ही स्कूल व्याख्याता के 6 हजार पदों के लिए भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी।

इस खबर को सुनें
RPSC Exam Dates : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल व्याख्याता व सीनियर टीचर समेत 6 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दीं हैं। 16 हजार 354 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षाएं होंगी। स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2022 के दूसरे सप्ताह से चौथे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने अप्रैल माह में ही स्कूल व्याख्याता के 6 हजार पदों के लिए भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी।
सीनियर टीचर्स के 9760 पदों को भरने के लिए परीक्षा 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 के बीच होगी। इनमें 1668 पद अंग्रेजी के लिए, 1298 पद हिंदी के लिए, 1613 पद गणित के लिए, 1800 पद संस्कृत के लिए, 1565 पद विज्ञान के लिए, 1640 पद सामाजिक विज्ञान के लिए हैं, 70 पद पंजाब के लिए हैं और 106 पद उर्दू के लिए हैं। इस परीक्षा का सिलेबस भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
RPSC Exam Dates : यहां देखें कब है कौन सी परीक्षा
1. ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 - कुल 53 पदों के लिए
(जूनियर जियोफिजिसिस्ट, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, टेक्निकल)
असिस्टेंट- केमिस्ट्री एंड टेक्निकल असिस्टेंट- हाइड्रोजियोलॉजी)
- 1 अगस्त 2022 से 02 अगस्त 2022
2. एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर एंड असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 (एग्रीकल्च डिपार्टमेंट)- 27 अगस्त से 30 अगस्त 2022- कुल 22 पदों के लिए
3. स्कूल व्याख्याता परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से चौथे सप्ताह तक- कुल 6000 पदों के लिए
4. स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा 2022- 13 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2022 - कुल 102 पदों के लिए
5. वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड - II प्रतियोगी परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 - कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा
6. सीनियर टीचर ग्रेड - II प्रतियोगी परीक्षा 2022 (संस्कृत शिक्षा विभाग) - जनवरी 2023 का दूसरा सप्ताह। - कुल 417 पदों के लिए
प्रवक्ता सिविल अभियांत्रिकी प्रतियोगिता परीक्षा-2020 साक्षात्कार का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता-सिविल अभियांत्रिकी के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। सचिव एचएल अटल ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता सिविल अभियांत्रिकी के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित उम्मीदवारों के साक्षात्कार दिनांक 23 एवं 24 मई 2022 को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 12 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।