ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRPSC AARO Recruitment: राजस्थान एएआरओ भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज

RPSC AARO Recruitment: राजस्थान एएआरओ भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज

RPSC AARO Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' आंसर की दो दिन पहले जारी की गई थीं जिनके आधार पर परीक्षा में पूछे गए प्र

RPSC AARO Recruitment: राजस्थान एएआरओ भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Feb 2023 05:37 AM
ऐप पर पढ़ें

RPSC AARO Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग)   भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' आंसर की दो दिन पहले जारी की गई थीं जिनके आधार पर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों या उनके उत्तरों पर कोई आपत्ति हो वे आयोग की वेबसाइट पर कल 20 फरवरी को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ ऑनलाइन ही दर्ज कराएं। आपत्तियां आयोग के पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर दर्ज कराई जा सकती हैं।

RPSC AARO Answer Key 2023 Notice

आयोग द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए प्रतिप्रश्न के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन कर Recruitment Portal का चयन कर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

AARO Exam Model Answer Key 2023

आयोग ने कहा है कि आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 18 फरवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 को रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित तिथि व समय के आद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें