ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ करियरRPSC 2nd Teacher Admit Card 2023: परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

RPSC 2nd Teacher Admit Card 2023: परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

RPSC 2nd Teacher Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) कॉम्प के संबंध में वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस अपलोड किया है। नोटिस के अनुसार, RPSC 2nd टीचर एड

RPSC 2nd Teacher Admit Card 2023: परीक्षा से दो दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 06 Feb 2023 05:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

RPSC 2nd Teacher Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) कॉम्प के संबंध में वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस अपलोड किया है। नोटिस के अनुसार, RPSC 2nd टीचर एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

आयोग ने 12 फरवरी से 2nd टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। इसलिए, उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 से आरपीएससी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी सीनियर टीचर एडमिट कार्ड लिंक एसएसओ की वेबसाइट यानी sso.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से 1 घंटे पहले ही अनुमति दी जाएगी। इसके बाद एंट्री नहीं होगी। उन्हें परीक्षा केंद्र पर अपना ओरिजनल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। यदि उनके पास उस समय  ओरिजनल आधार कार्ड नहीं है तो उन्हें ओरिजनल आईडी प्रमाण, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर जाना होगा।  उन्हें बिना किसी फोटो पहचान पत्र के अनुमति नहीं दी जाएगी।

RPSC 2nd Teacher Admit Card Download- Direct Link

यहां देखें परीक्षा की तारीख

G.K एंड एजुकेशन साइकोलॉजी (ग्रुप A)- 12 फरवरी 2023 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

G.K एंड एजुकेशन साइकोलॉजी (ग्रुप B)-  12 फरवरी 2023 दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

सोशल साइंस -  13 फरवरी 2023 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

हिंदी-  13 फरवरी 2023 दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

साइंस -  14 फरवरी 2023 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

संस्कृत-  14 फरवरी 2023 दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

मैथेमेटिक्स- 15 फरवरी 2023 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

इंग्लिश- 15 फरवरी 2023 दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के संबंधित लेटेस्ट  अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।