ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRPSC 2nd Grade Answer Key : जारी हुई राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link

RPSC 2nd Grade Answer Key : जारी हुई राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link

RPSC 2nd Grade Answer Key : आरपीएससी सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 की आ

RPSC 2nd Grade Answer Key : जारी हुई राजस्थान सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

RPSC 2nd Grade Answer Key : आरपीएससी सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 की आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। चार विषयों सोशल साइंस, हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत विषयों की आंसर-की जारी की गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वह अपना ऑब्जेक्शन 22 मार्च से 24 मार्च के बीच ऑनलाइन मोड से दर्ज करवा सकता है। इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रुप ए, बी, सी, डी के प्रश्न पत्र जारी किए थे। इन परीक्षाओं का आयोजन  24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2022 तक कराया गया था। पेपर लीक के चलते 24 दिसंबर को जो परीक्षा रद्द की गई थी, वह  29 जनवरी 2023 को 28 जिलों में हुई थी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 8 विभिन्न विषयों के कुल 9760 पदों के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा के सुगम संचालन के लिए आयोग द्वारा विषयों को 3 ग्रुपों (ए, बी, सी) में बांटा गया था।

कैसे दर्ज कराएं उत्तरों पर आपत्ति 
आरपीएससी ने कहा है कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करानी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रमाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन दर्ज करानी होगी। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। SSO पोर्टल पर लॉगइन पर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। आपत्ति शुल्क कियोस्क या अभ्यर्थी स्वयं के माध्यम से भी पोर्टल पर पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज करा सकता है। 

सीनियर टीचर संस्कृत विषय आंसर-की Direct Link
सीनियर टीचर इंग्लिश विषय आंसर-की Direct Link
सीनियर टीचर हिंदी विषय आंसर-की Direct Link
सीनियर टीचर सोशल साइंस विषय आंसर-की Direct Link

आपत्ति दर्ज कराने में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल किया जा सकता है या 9352323625 व 7340557555 पर फोन किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें