ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर रिम्स रांची इंटरव्यू से भरेगा डॉक्टर और ट्यूटर के पद

रिम्स रांची इंटरव्यू से भरेगा डॉक्टर और ट्यूटर के पद

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स, रांची) ने तीन तरह के पदों पर 28 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर सीनियर रेजिडेंट, रजिस्ट्रार और ट्यूटर नियुक्त होंगे। ये नियुक्तियां विभिन्न...

Punamहिन्दुस्तान जॉब्स टीम, नई दिल्ली Tue, 21 Nov 2017 11:15 AM

रिम्स रांची इंटरव्यू से भरेगा डॉक्टर और ट्यूटर के पद

 रिम्स रांची इंटरव्यू से भरेगा डॉक्टर और ट्यूटर के पद1 / 2

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स, रांची) ने तीन तरह के पदों पर 28 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर सीनियर रेजिडेंट, रजिस्ट्रार और ट्यूटर नियुक्त होंगे। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। पद और इंटरव्यू से जुड़े विवरण इस प्रकार हैं...

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 21
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
मेडिसिन, पद : 05
पीडियाट्रिक्स, पद :01
सर्जरी, पद : 01
रेडियोलॉजी, पद : 02
कार्डियोलॉजी, पद :02
पीएमआर, पद : 02
ऑर्थोपीडिक्स, पद : 01
न्यूरोसर्जरी, पद : 02
कार्डियोथोरेसिस, पद : 02
एनेस्थीसिया, पद : 02
पीडियाट्रिक सर्जरी, पद : 01

रजिस्ट्रार, कुल पद : 02
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
नियोनेटोलॉजी, पद : 01
न्यूरोसर्जरी, पद : 01

ट्यूटर, कुल पद : 05
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
पैथोलॉजी, पद : 01
एफएमटी, पद : 02
पीएसएम, पद : 02
योग्यता 
-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की हो। 
-साथ ही विभाग संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डीएम/ एमसीएच/ डीएम हो। 
-सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी) के लिए संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी या पीजी डिप्लोमा हो। 

अधिकतम आयु : 40 वर्ष। इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और बीसी (क और कक) आवेदकों को दो वर्ष की छूट होगी।

वेतनमान : 15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6600 रुपये।
 आवेदन शुल्क और वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख के लिए अगली स्लाइड पढ़ें...

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 2 / 2

आवेदन शुल्क : किसी भी पद के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यहां देखें नोटिफिकेशन : वेबसाइट लॉगइन करें। फिर होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक से आवेदन फॉर्म निकाल लें। अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं। इंटरव्यू के दिन भरे हुए आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति सहित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर जाएं। 

वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख : 25 नवंबर 2017
रिपोर्टिंग का समय : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
इंटरव्यू का स्थान : ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर, रिम्स, रांची, झारखंड

अधिक जानकारी यहां
फोन : 0651-2541533
वेबसाइट : www.rimsranchi.org