ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर26 January Republic Day Speech In Hindi : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दें यह शानदार भाषण

26 January Republic Day Speech In Hindi : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दें यह शानदार भाषण

Republic Day speech In Hindi : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह आयोजित किए जाते हैं। हर स्टूडेंट्स इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

26 January Republic Day Speech In Hindi : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दें यह शानदार भाषण
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 09:54 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Republic Day speech In Hindi : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह आयोजित किए जाते हैं। हर स्टूडेंट्स इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अगर स्टूडेंट स्पीच दे रहे हैं तो अपने भाषण को आसान शब्दों में रखें। जटिल शब्दों और लंबे वाक्यों के प्रयोग से बचें। स्कूल में भाषण देने से पहले उसे घर पर एक बार बोलकर अभ्यास करना हमेशा अच्छा होता है। स्पीच में सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों, प्रधानाचार्य व शिक्षकों को प्रणाम करें। यह बताते हुए शुरुआत करें कि 26 जनवरी को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

यहां देखें गणतंत्र दिवस भाषण का उदाहण, निबंध व स्पीच आइडिया - 

आदरणीय मुख्य अतिथि/प्रधानाचार्य, मेरे अध्यापकगण और मेरे साथियों... 
आप सभी देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।  सबसे पहले मैं देश के उन सभी महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रह सकें। इन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 

दोस्तो, हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 ही वह दिन था जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। यह वो दिन था जब से हम कहने लगे कि हम भारतवासियों का अपना संविधान व कानून है और हमें ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिल गई है।  

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दें यह आसान भाषण, मिलेगा इनाम

साथियों यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। संविधान वह दस्तावेज है जो बताता है कि भारत सरकार कैसे काम करती है और इस देश नागरिकों के क्या अधिकार व कर्तव्य हैं। यह दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।  

साथियों, वैसे तो हर साल गणतंत्र दिवस पर देश के हर राज्य में कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन सबसे बड़ा कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर होता है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड निकलती है जिसमें हमारे देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलती है। आधिकारिक तौर पर 29 जनवरी को ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस उत्सव का समापन होता है। 

मुझे आप सबने मुझे अपने विचार रखने का अवसर दिया, इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। जय हिन्द! भारत माता की जय! वंदेमातरम्!

गणतंत्र दिवस स्पीच आइडिया ( Republic Day 2023 Speech ideas )
- छात्र गणतंत्र दिवस परेड, इसके महत्व और विषय के बारे में भाषण दे सकते हैं
- गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने के चलन के बारे में भी बात कर सकते हैं।
- स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बात की जा सकती है जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
- भारतीय संविधान पर भी बोला जा सकता है।
- भारत की 74 वर्षों की यात्रा पर भी बात कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें