ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरREET Topper 2021 : ये हैं रीट लेवल-1 और लेवल-2 पेपर के टॉपर

REET Topper 2021 : ये हैं रीट लेवल-1 और लेवल-2 पेपर के टॉपर

REET Toppers List 2021 : राजस्थान की सबसे बड़ी रीट भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जरौली ने रिजल्ट जारी किया। जारोली ने लेवल -1...

REET Topper 2021 : ये हैं रीट लेवल-1 और लेवल-2 पेपर के टॉपर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 02 Nov 2021 01:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

REET Toppers List 2021 : राजस्थान की सबसे बड़ी रीट भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जरौली ने रिजल्ट जारी किया। जारोली ने लेवल -1 और लेवल -2 रीट पेपर का परिणाम एक साथ घोषित किया। लेवल-1 में अजमेर के अजय वैष्ण वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी पहले स्थान पर रहे हैं। इन्होंने संयुक्त रूप से 150 में से 148 अंक प्राप्त किए हैं। रीट लेवल- 2 में पहले स्थान पर 3 अभ्यर्थी रहे। कीरत सिंह, सुरभि पारीक और निम्बाराम ने लेवल-2 में पहली रैंक हासिल की। 

रीट लेवल-1 के टॉपर
अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा के अभिजित शर्मा, जयपुर के दामोदर पारीक और रिंकू सिंह, बारा के प्रकाश ने 146 अंक प्राप्त किए।

तीसरे स्थान पर रहे अजमेर के मोशिद, अलवर के मंगलचन्द शर्मा, भीलवाड़ा के श्रुति भरद्वाज और सावरमल डांगी, जयपुर के राहुल कुमार, जैसलमेर के विकास कुमार, कोटा के संजय मीणा, सीकर के राकेश अबासरा, श्री गंगानगर के विनोद कुमार प्रजापत, बारा के बनवारीलाल, हनुमानगढ़ के सवाई राम, करोली के रवि कुमार ने 144 अंक प्राप्त किए।
 
रीट लेवल-2 के टॉपर
श्रीगंगानगर के कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमंद के निंबाराम को पहला स्थान मिला है।

दूसरा स्थान पर अजमेर के आमिर खिलजी, चित्तौड़गढ़ के मोनिका जाट और दिनेश सैन, जयपुर के संजय खान, नागौर के वर्षा लादूराम चौधरी, बीकानेर के सुमित कुमार ने 145 अंक प्राप्त किए।

तीसरे स्थान पर रहे अजमेर के विकास यादव, जयपुर के मांगीलाल शर्मा, पारूल चौधरी, चित्रेशकांत भट्ट, सवाई माधोपुर के रविकांत बैरवा, सीकर के आनन्द सिंह, श्रीगंगानगर के ललित कुमार, धोलपुर के दीपक चौधरी, हनुमानगढ़ के मेघा चौधरी, करोली की खुशबू शर्मा, जयपुर की कृष्णा चौधरी, धर्मराज चौहान ने 144 अंक प्राप्त किए।

लेवल-1 के टॉपरों के मार्क्स 
उम्मीदवार का नाम अंक
अजय वैष्णव वैरागी 148
गोविंद सोनी 148
अभिजीत शर्मा 146
दामोदर पारीक 146
रिंकू सिंह 146
प्रकाश 146
मो शाहिद 145
मंगल चंद शर्मा 145
श्रुति भारद्वाज 145
सांवरलाल डांगी 145
राहुल कुमार 145
विकास कुमार 145
संजय कुमार मीणा 145
राकेश अबासरा 145
विनोद कुमार प्रजापत 145
बनवारी लाल 145
सवाई राम 145
रवि कुमार 145

लेवल-2 के टॉपरों के मार्क्स 
कीरत सिंह 146
सुरभि पारीक 146
निम्बा राम 146
आमिर खिलजी 145
मोनिका जाट 145
दिनेश सेन 145
संजय खान 145
वर्षा लादुराम चौधरी 145
सुमित कुमार 145
विकास यादव 144
मांगी लाल शर्मा 144
पारुल चौधरी 144
चित्रेश कांत भट्ट 144
रवि कांत बैरवा 144
आनंद सिंह 144
ललित कुमार 144
दीपक चौधरी 144
मेघा चौधरी 144
खुशबू शर्मा 144
कृष्णा चौधरी 144
धर्म राज चौहान 144

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए राज्य के सभी 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए 16.51 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। रीट से राजस्थान में 31000 शिक्षकों की भर्ती होगी। 

Virtual Counsellor