ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरईएसआई हॉस्पिटल में वॉक-इन-इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद

ईएसआई हॉस्पिटल में वॉक-इन-इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मानेसर (गुरुग्राम) स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में 19 पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन होगा। ये नियुक्तियां फुल/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट और सीनियर...

ईएसआई हॉस्पिटल में वॉक-इन-इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 05 Jun 2017 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मानेसर (गुरुग्राम) स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में 19 पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन होगा। ये नियुक्तियां फुल/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के पद पर की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी पदानुसार 09 जून को निर्धारित पते पर पहुंचकर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अन्य जानकारियों पर एक नजर...
 
फुल/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट, कुल पद : 04 
(स्पेशलाइजेशन के अनुसार रिक्तियां)
- ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी, पद : 01        
- सर्जरी, पद : 01
- मेडिसिन, पद : 01                              
- एनेस्थीसिया, पद : 01    

योग्यता 
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से पद से संबंधित स्पेशलाइजेशन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा प्राप्त हो।
- पीजी डिग्री के बाद तीन साल या पीजी डिप्लोमा के बाद पांच साल का कार्यानुभव हो।

 अधिकतम आयु : फुल टाइम स्पेशिलस्ट के लिए 45 साल और पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट के लिए 64 साल।

 वेतन : फुल टाइम स्पेशलिस्ट को बेसिक पे 18,750 रुपये और ग्रेड पे 6600 रुपये मिलेगा। पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट को 40,000 रुपये मासिक।

एसआर (एनेस्थीसिया), पद : 01 (तीन वर्षीय अनुबंध)

योग्यता 
- स्पेशलाइजेशन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा प्राप्त हो। 
-  इस शैक्षिणक योग्यता वाले योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने पर एमबीबीएस डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के चयन पर विचार किया जाएगा। हालांकि ऐसे अभ्यर्थी के पास न्यूनतम दो साल का कार्यानुभव होना चाहिए। इसमें से एक साल का कार्यानुभव संबंधित स्पेशलाइजेशन में होना जरूरी है।

वेतन : बेसिक पे 18,750 रुपये और ग्रेड पे 6600 रुपये मिलेगा। 

एसआर, कुल पद : 14 (तीन वर्षीय अनुबंध)
(स्पेशलाइजेशन के अनुसार रिक्तियां)
- ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी, पद : 03       
- सर्जरी, पद : 02
- कैजुअल्टी, पद : 02                             
- मेडिसिन, पद : 02
- एनेस्थीसिया, पद : 02                                     
-  पीडियाट्रिक्स, पद : 01
- ऑप्थाल्मोलॉजी, पद : 01                         
- ऑर्थोपीडिक्स, पद : 01    

योग्यता : संबंधित स्पेशलाइजेशन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा प्राप्त हो। या  एमबीबीएस की डिग्री हो। साथ ही न्यूनतम दो साल का कार्यानुभव हो। इसमें से एक साल का कार्यानुभव संबंधित स्पेशलाइजेशन में होना चाहिए।

वेतन : बेसिक पे 18,750 रुपये और ग्रेड पे 6600 रुपये मिलेगा। पीजी डिप्लोमा होने पर बेसिक पे से 600 रुपये और एमबीबीएस डिग्री धारकों को 1210 रुपये कम दिय जाएगा।

अधिकतम आयु (एसआर के सभी पद) : 09 जून 2017 को 35 साल। अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी को पांच साल, ओबीसी को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्राप्त होगी।

आवेदन शुल्क : देय नहीं।

आवेदन प्रक्रिया

- ए4 साइज के पेपर पर एक बायोडाटा तैयार कर लें।
- इसमें व्यक्तिगत जानकारियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु, कार्यानुभव आदि से जुड़ी सभी जानकारियों को स्पष्ट दर्ज करें। साथ ही ऊपर (दाईं ओर) पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं। 
- साक्षात्कार के दिन बायोडाटा, मांगे गए सभी दस्तावेजों की ओरिजनल और एक सेट फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ भी साथ लेकर जाएं।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 
09 जून (सुबह 09 बजे से)

सूचना : 11 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

यहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का दफ्तर, ईएसआईसी हॉस्पिटल, सेक्टर-3, प्लॉट नंबर-41, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम- 122001 (हरियाणा) 

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें