ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरrajresults.nic.in , RBSE 8th result 2019: राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेड वाइज रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक

rajresults.nic.in , RBSE 8th result 2019: राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेड वाइज रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक

Rajasthan RBSE 8th result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) का 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 4 बजे Rajasthan Board 8th Result जारी किया गया। रिजल्ट ग्रेड वाइज जारी किया...

rajresults.nic.in , RBSE 8th result 2019: राजस्थान बोर्ड 8वीं का ग्रेड वाइज रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 07 Jun 2019 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan RBSE 8th result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) का 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 4 बजे Rajasthan Board 8th Result जारी किया गया। रिजल्ट ग्रेड वाइज जारी किया गया है जिसे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं इसलिए इस बार देखना होगा कि कितने स्टूडेंट्स को अच्छे ग्रेड मिलते हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को ही ट्वीट कर रिजल्ट की जानकारी दे दी थी। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम जारी होगा। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करेंगे।'' बताया जा रहा है कि इस साल करीब साढ़े 11 लाख छात्र आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होने पर स्टूडेंट्स लाइव हिन्दु्स्तान की वेबसाइट पर भी नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

राजस्थान बोर्ड 8वीं 2019 का रिजल्ट - राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2019

8वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.inऔर rajresults.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट (RBSE Result 2019) चेक कर सकेंगे। 

8वीं में 11.5 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
राजस्थान बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 तक कक्षा 8 की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस बार कक्षा 8 में 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 

राजस्थान बोर्ड ने 3 जून को कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा।

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें