ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRBSE 12th science result 2020 live updates: BSER आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट जारी, 91.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास

RBSE 12th science result 2020 live updates: BSER आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट जारी, 91.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास

RBSE 12th science result 2020 live updates: राजस्थान बोर्ड ( BSER या RBSE ) ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा शिक्षामंत्री गोविंद सिंह...

RBSE 12th science result 2020 live updates: BSER आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट जारी, 91.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 08 Jul 2020 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

RBSE 12th science result 2020 live updates: राजस्थान बोर्ड ( BSER या RBSE ) ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने की। राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा  लाइव हिन्दुस्तान ( www.livehindustan.com ) पर भी चेक किए जा सकते हैं। इस वर्ष 91.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि पिछले वर्ष 92.88 फीसदी रिजल्ट रहा था। यानी पिछले वर्ष से एक फीसदी कम बच्चे पास हुए हैं। 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा इस साल 239800 विद्यार्थियों ने दी थी। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते बोर्ड ने 19 मार्च को परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बाद 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं जून माह में ली गई थीं।

राजस्थान बोर्ड (साइंस): 12 वीं 2020 का रिजल्ट- यहां चेक करें अपना परिणाम

RBSE 12th science result 2020 live updates: पढ़ें राजस्थान बोर्ड साइंस रिजल्ट का लाइव अपडेट

- फर्स्ट डिविजन से 168235 स्टूडेंट्स, सेकेंड डिविजन से 44577 और थर्ड डिविजन से 270 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

- रेगुलर और प्राइवेट मिलाकर 4396 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई है। 

किस विषय का कैसा रहा रिजल्ट 
फिजिक्स - 94.93 फीसदी
केमिस्ट्री - 95.43 फीसदी
बायोलॉजी- 97.51 फीसदी
मैथ्स - 97.94 फीसदी
इंग्लिश (कॉम्प) - 97.28 फीसदी

हर वर्ष की तरह इस बार भी बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

 लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 90.61 रहा। 

- इस वर्ष 91.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि पिछले वर्ष 92.88 फीसदी रिजल्ट रहा था। यानी पिछले वर्ष से एक फीसदी कम बच्चे पास हुए हैं।

04:01 PM:  शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रिजल्ट जारी किया।

03:43 PM: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट ( Result 2020 ) का लिंक दिखने लगा है। फिलहाल इस पर क्लिक करने पर Coming Soon लिखा आ रहा है। 4 बजे कमिंग सून की जगह RBSE 12th science result 2020 का लिंक दिखने लगेगा जिस पर क्लिक करके स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

03:02 PM : नतीजे कुछ देर में जारी होंगे, अजमेर बोर्ड कार्यालय में नतीजे जारी करने की तैयारी शुरू हुई।

12:06 PM :  राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग का परिणाम शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा घोषित करेंगे। 

10:40 AM : राजस्थान बोर्ड, अजमेर ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

09:32 AM : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करने के तैयारी पूरी कर ली है। करीब 7 घंटों बाद साइंस के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

08:52 AM :  राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को नतीजों की तिथि व समय की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, 'कल (बुधवार) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।' 

08:15 AM : मोबाइल पर पाएं रिजल्ट का अलर्ट

अगर आप चाहते हैं रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद नतीजे जारी होने के बाद लाइव हिन्दुस्तान आपको आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। इस अलर्ट पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए अपनी क्लास के हिसाब से लिंक पर क्लिक करना होगा।

राजस्थान बोर्ड (साइंस): 12 वीं 2020 का रिजल्ट

07:41 AM : जो कोरोना के चलते परीक्षा नहीं दे सकें, उन्हें मिलेगा सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका
जो छात्र राज्य से बाहर होने या परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए या फिर कोरोना पॉजीटिव या क्वारंटाइन में होने जैसे कारणों से एग्जाम में नहीं बैठ सके, उन परीक्षार्थियों की परीक्षा सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ ली जाएगी। 

05:30 AM : कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट- राजस्थान में हर साल करीब 3 लाख विद्यार्थी 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा देते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह में घोषित किया गया था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई थीं और विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा था। पिछले कुछ सालों से राजस्थान बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें