ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRBSE 12th Result 2023 Arts :जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, Direct Link

RBSE 12th Result 2023 Arts :जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, Direct Link

Rajasthan Board RBSE 12th Arts Result 2023 Live : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Result 2023 Arts :जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, Direct Link
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 25 May 2023 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

RBSE 12th Result 2023 Arts : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज दोपहर 3.15 बजे 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 719838 विद्यार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 56014 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट आरबीएसई राजस्थान बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर रिजल्ट ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 ) चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट ऐसे चेक करें रिजल्ट
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कला संकाय परिणाम 2023 यूं चेक करें - 

- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Examination Results - 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
- Senior Secondary ( Arts ) - 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

RBSE 12th Arts Result 2023: वेबसाइट rajresults.nic.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2023  : आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ करीब साढ़े छह लाख विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही SMS पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन 

यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं 
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।

RBSE Board Result 2023 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं। 
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। 
- राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

Virtual Counsellor