ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRBSE 12th result 2019: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी

RBSE 12th result 2019: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan board Ajmer result 2019) के राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस Rajasthan board 12th result 2019 science) और कॉमर्स (Rajasthan board 12th result 2019 commerce)...

RBSE 12th result 2019:  राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 20 May 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan board Ajmer result 2019) के राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस Rajasthan board 12th result 2019 science) और कॉमर्स (Rajasthan board 12th result 2019 commerce) का परीक्षा परिणाम 2019 आज घोषित करेगा। नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित हो गए हैं।  नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या फिर rajresults.nic.in पर देखे जा सकेंगे।  

साइंस - लड़के 91.59 फीसदी, लड़कियां- 95.86 फीसदी, कुल- 92.88 फीसदी

कॉमर्स- लड़के 89.40 फीसदी, लड़कियां- 95.31 फीसदी, कुल- 91.46 फीसदी

नतीजे यहां करें चेक

Rajasthan board 12th result 2019 science  राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2019

Rajasthan board 12th result 2019 commerce:राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2019

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं में विज्ञान संकाय के 2 लाख 60 हजार 617 परीक्षार्थी और वाणिज्य संकाय के 42 हजार 146 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी होगा। इसके बाद कला वर्ग के 5 लाख 76 हजार 835 का परिणाम जारी होगा। अभी आर्ट्स वर्ग के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं हो पाई है।

  राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च-अप्रैल माह में किया गया था। राजस्थान में हर साल करीब 9 से 10 लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देते हैं।  पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षाएं मार्च - अप्रैल में हुई थीं। पिछले साल कॉमर्स में 91.09%. फीसदी बच्चे पास हुए थे, जिनमें लड़किया 95.42 फीसदी और लड़के 89.23 फीसदी पास हैं। वहीं साइंस में 86.6 फीसदी बच्चे पास, जिनमें लड़कियां 85.08% और लड़के 85.08 फीसदी पास हुए थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें