Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 12th Arts Result 2022: Check Rajasthan Board 12th Arts result today in 4 steps
RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम घोषित, 4 स्टेप्स में चेक करें

RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम घोषित, 4 स्टेप्स में चेक करें

संक्षेप:

RBSE 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट़्स के नतीजे घोषित किए जा चुकेे हैं। 12वीं आर्ट्स रिजल्ट वेबबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा

Jun 07, 2022 06:03 am ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RBSE 12th Arts Result 2022 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड, अजमेर की ओर से 12वीं कला संकाय का रिजल्ट 6 जून 2022 को घोषित कर दिया गया। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत - 95.44 रहा जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। 12वीं आर्टस का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। इसके साथ ही छात्र livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वरिष्ठ उपाध्याय के छात्र अपना रिजल्ट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर चेक कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी किए जाने को  लेकर सूचना देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला कहा, "माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कला संकाय और वरिष्ट उपाध्याय का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 12.15 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं।"

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे। साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम की तरह आर्ट्स में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।

4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट:
1- रिजल्ट जारी होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in या education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2- 12वीं के छात्र Rajasthan Board Class 12 Arts Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि डालकर सब्मिट बटन  दबाएं। 
4 - अब  आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।