ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर RBI Assistant Result 2022: जारी हुए परिणाम, यहां देखें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट

RBI Assistant Result 2022: जारी हुए परिणाम, यहां देखें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट

RBI Assistant Prelims Result 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आखिरकार अपनी वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर असिस्टेंट के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बैंक ने उन

 RBI Assistant Result 2022: जारी हुए परिणाम, यहां देखें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Apr 2022 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

RBI Assistant Prelims Result 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आखिरकार अपनी वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर असिस्टेंट के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बैंक ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है जो RBI असिस्टेंट परीक्षा में पास हुए हैं, जिसमें उनके रोल नंबर हैं।

ऐसी थी परीक्षा

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स 2022 में तीन सेक्शन शामिल हैं यानी अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता, तर्क क्षमता। अंग्रेजी सेक्शन में 30 अंकों के 30 प्रश्न हैं जबकि अन्य  सेक्शन में 35 अंकों के 35 प्रश्न हैं। उम्मीदवारों के अनुसार, RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था और कुल अच्छे प्रयासों की संख्या 84 से 92 के बीच है।

RBI Prelims Assistant Result Download Link

RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को RBI असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 2022 और लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 08 मई 2022 को आयोजित होने वाली है।

पश्चिम, दक्षिण, उत्तर और पूर्वी क्षेत्र में वर्गीकृत बैंक के विभिन्न कार्यालयों में देश भर में कुल 950 पदों को भरने के लिए RBI असिस्टेंट भर्ती 2022 की जा रही है।

RBI Assistant Result 2022: ऐसे करें चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2-  'Result' सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 2-  'Result of online Preliminary examination held on March 26 & 27, 2022 for Recruitment of Assistant- PY 2021' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4-  'Roll Numbers of provisionally selected candidates' लिंक पर क्लिक करें।


स्टेप 5- RBI असिस्टेंट रिजल्ट आपके सामने होगा।


स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें।


स्टेप 7-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

Virtual Counsellor