ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRajasthan RBSE 12th Result 2019::राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, इस लिंक पर सबसे पहले करें चेक

Rajasthan RBSE 12th Result 2019::राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, इस लिंक पर सबसे पहले करें चेक

rajeduboard.rajasthan.gov.in Rajasthan RBSE 12th Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2019 (Rajasthan 12th Arts Result 2019)  घोषित ...

Rajasthan RBSE 12th Result 2019::राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, इस लिंक पर सबसे पहले करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 22 May 2019 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

rajeduboard.rajasthan.gov.in Rajasthan RBSE 12th Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2019 (Rajasthan 12th Arts Result 2019)  घोषित  हो गया है। नतीजे 3 बजे जारी किए गए। 12वीं आर्ट्स में 5,76,748 स्टूडेंट्स पंजाकृत हुए थे।  इनमें से 566576 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। रिजल्ट कुल 88 फीसदी रहा है। इनमें छात्रों का प्रतिशत 85.41 फीसदी और छात्राओं का प्रतिशत 90.8 फीसदी रहा है। परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी है। 
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 यहां देखें

ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या फिर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम पर नीचे दिए लिंक पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 5.3 लाख स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड के आर्ट्स स्ट्रीम में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 7 से 14 मार्च तक आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि साल 2018 में  राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की ओर से कराई गई परीक्षा में आर्ट्स में 5.37 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर हुए थे। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट बेहतर रहा

साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई और विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। वहीं, कॉमर्स में 89.40 फीसदी लड़के और 95.31 लड़कियां पास हुई और वाणिज्य संकाय का कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा। रिजल्ट पिछली बार के मुकाबले अच्छा रहा। एक बार फिर से लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा।

RBSE 12th Arts Result 2019 ऐसे चेक करें 

-सबसे पहले राजस्थान बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या फिर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद वहां नतीजे घोषित होने के बाद आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स नतीजे 2018 (Rajasthan 12th Arts Result 2018) का लिंक दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
-अब आपको वहां रोल नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी को भरना होगा।
-अब आपका रिजल्ट सामने होगा। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसे प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें