ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRajasthan Police Constable Result 2022 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने की तैयारी, जानें कितनी रह सकती है कटऑफ

Rajasthan Police Constable Result 2022 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने की तैयारी, जानें कितनी रह सकती है कटऑफ

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त माह के चौथे सप्ताह में राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने की तैयारी, जानें कितनी रह सकती है कटऑफ
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 04:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त माह के चौथे सप्ताह में राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट (Rajasthan Constable Result) जारी कर दिया जाएगा। नतीजे जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई 2022 तक व 2 जुलाई को हुई थी। इसके जरिए कांस्टेबल के 4388 पद भरे जाएंगे। इससे पहले बुधवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने परिणाम जल्दी जारी करवाने की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय में विनीता ठाकुर एडीजीपी (भर्ती परीक्षा सेल)  को ज्ञापन सौंपा था। मुलाकात के बाद उपेन यादव ने बताया था कि उन्हें मुख्यालय द्वारा 16 अगस्त के बाद परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया गया है। सितंबर के प्रथम- द्वितीय सप्ताह तक शारीरिक दक्षता हो सकती है।  

जानें कितनी रह सकती है नॉन टीएसपी की कटऑफ ( Rajasthan Police Constable Cut Off )
श्रेणी     अपेक्षित कट-ऑफ

सामान्य     105 से 110 अंक
ओबीसी     100 से 105 अंक
ईडब्ल्यूएस     95 से 100 अंक
एमबीसी     95 से 100 अंक
एससी     90 से 95 अंक
एसटी     90 से 95 अंक

Rajasthan Police Constable Result 2022: यूं कर सकेंगे चेक
- police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Rajasthan Police Constable Recruitment Result 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की फाइल खुल जाएगी। 
- इसमें आप अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एवं माप तोल (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पीएसटी में अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट और उनकी प्रतियां लानी होंगी। 
 

Virtual Counsellor