ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRajasthan Police Constable Result 2022: आ गई परिणाम की घड़ी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Police Constable Result 2022: आ गई परिणाम की घड़ी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Constable Result : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के जारी होने की घड़ी अब नजदीक आ गई है। अगले सप्ताह राजस्थान पुलिस भर्ती के रिजल्ट की राह देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो सकता है।

Rajasthan Police Constable Result 2022: आ गई परिणाम की घड़ी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 06 Aug 2022 12:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Police Constable Result 2022 date time : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के जारी होने की घड़ी अब नजदीक आ गई है। अगले सप्ताह राजस्थान पुलिस भर्ती के रिजल्ट की राह देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो सकता है।  रिजल्ट कुछेक दिनों के भीतर जारी होने के संकेत मिले हैं। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा है कि राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम 10 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाएगा। नतीजे जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई 2022 तक व 2 जुलाई को हुई थी। इसके जरिए कांस्टेबल के 4388 पद भरे जाएंगे।

यहां जानें किस विभाग में कितने भरे जाएंगे पद
- कांस्टेबल जीडी के 4161 पद भरे जाएंगे 
- कांस्टेबल टेलीकॉम केब 154 पद भरे जाएंगे
- कांस्टेबल चालक के 100 पद भरे जाएंगे
- और कांस्टेबल बैंड के 23 पद भरे जाएंगे

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने से पहले कर लें यह जरूरी काम

Rajasthan Police Constable Result 2022: यूं कर सकेंगे चेक
- police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Rajasthan Police Constable Recruitment Result 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की फाइल खुल जाएगी। 
- इसमें आप अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एवं माप तोल (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पीएसटी में अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट और उनकी प्रतियां लानी होंगी। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट के अलावा कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी लाना होगा। ध्यान रखें कि अंतिम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाली संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया हुआ कैरेक्टर सर्टिफिकेट एवं दो स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों (रिश्तेदारों के अलावा) द्वारा जारी किए गए कैरेक्टर सर्टिफिकेट, जो 6 माह से ज्यादा पुराना न हो, होना चाहिए। अगर अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र से है और उसने टीएसपी वैकेंसी के लिए आवेदन किया है तो उसे संबंधित टीएसपी सर्टिफिकेट लाना होगा। 

Virtual Counsellor