Rajasthan BSTC 2023: राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें अहम तिथियां

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Seat Allotment Result : बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार panjiakpredeled.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्होंने सीट अलॉट हुई है या नहीं।

Rajasthan BSTC 2023: राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें अहम तिथियां

Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2023 :  राजस्थान के कार्यालय समन्वयक प्री डीएलएड एवं पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसटीसी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्होंने सीट अलॉट हुई है या नहीं। उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज में सीट अलॉट हुई है। जिन्हें सीट मिली है, उन्हें 26 दिसंबर तक 13555 रुपए जमा करवाने हैं। अलॉट हुए कॉलेज में 27 दिसंबर 2023 तक रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।

फीस का भुगतान ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। 

Rajasthan BSTC Allotment Result 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें। आपका राजस्थान बीएसटीएस रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सेव करें।

बीएसटीसी काउंसलिंग के जरिए प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए जरूरी दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा कोर्स ( डीएलएड ) में एडमिशन होंगे। दो साल का डीएलएड कोर्स करने के बाद छात्र छात्राएं थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती (लेवल वन) में शामिल होने के पात्र होंगे। राजस्थान के करीब 377 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन होगा। इन सीटों पर मेरिट से दाखिला होगा। 

प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा सामान्य/संस्कृत प्रवेश परीक्षा, 2023 में वरीयता प्राप्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो चरणों में की जानी प्रस्तावित है। कुल सीट्स के 02 प्रतिशत से अधिक सीट्स रिक्त होने पर तृतीय चरण में भी काउंसलिंग द्वारा आवंटन किया जा सकेगा। प्रत्येक चरण में अपवार्ड मवू मेन्ट द्वारा वरीयतानुसार अभ्यर्थियों के संस्थान/संस्था का स्थानान्तरण किया जाना प्रस्तावित है।

प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मैरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।