ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: 6 लाख स्टूडेंट्स का राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, panjiyakpredeled.in पर करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: 6 लाख स्टूडेंट्स का राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, panjiyakpredeled.in पर करें चेक

आपको बता दें कि पिछले साल परीक्षा के करीब एक माह बाद रिज्लट जारी किया गया था। इस बार नतीजे जल्दी आने की उम्मीद की जा रही है। राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ( समन्वयक, प्री डी.एल.एड परीक्षा

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: 6 लाख स्टूडेंट्स का राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, panjiyakpredeled.in पर करें चेक
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Nov 2022 03:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट (प्री डीएलएड रिजल्ट) आज जारी हो गया है। इसकी घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने की है। उन्होंने कल ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 1 नवंबर 2022 को जारी किया जाएगा।  इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी  सम्मलित हुए। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर चेक कर सकेंगे। परीक्षा  8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। 

आपको बता दें कि पिछले साल परीक्षा के करीब एक माह बाद रिज्लट जारी किया गया था। इस बार नतीजे जल्दी आने की उम्मीद की जा रही है। राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ( समन्वयक, प्री डी.एल.एड परीक्षा एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ) ने हर बार की तरह इस बार भी इस परीक्षा का आयोजन किया था। राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम हुआ। 

Direct Link

यूं कर सकेंगे चेक
- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- Pre DElEd Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालें।
- सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े