Rajasthan BSTC Pre DElEd : साढ़े 4 लाख देंगे राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा, इस बार प्रश्न पत्र में दिखेगा ये बदलाव
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए चार लाख पैंतालीस हजार चार सौ चौवन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 98 फीसदी आवेदन हिंदी मीडियम के हैं। करीब 2 फीसदी अंग्रेजी मीडियम के हैं।

स्कूल शिक्षा के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (प्री डी.एल.एड. परीक्षा) —2024 के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। कुणाल ने मंगलवार को शिक्षा संकुल में वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला कोषाधिकारी सहित संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। प्री डी एल एड परीक्षा 30 जून को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 33 जिलों के 1917 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए चार लाख पैंतालीस हजार चार सौ चौवन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 98 फीसदी आवेदन हिंदी मीडियम के हैं। करीब 2 फीसदी अंग्रेजी मीडियम के हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है।
परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर परीक्षा संचालन, नियंत्रण एवं प्रबोधन के लिए जिला समन्वयक, कॉलेज प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नियुक्त किए गए हैं।
शिक्षा सचिव ने ओएमआर शीट, प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री को ट्रेजरी एवं सब ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाने, परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उचित पर्यवेक्षण, परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त गोपनीय सामग्री को निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर संग्रहित कर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एक बड़े बदलाव के तहत इस वर्ष प्री-डीएलएड परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपाए जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा चयन किए गए माध्यम अंग्रेजी या हिंदी में अलग अलग पेपर दिए जाएंगे। आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों से उनकी मीडियम की च्वाइस ले ली जाएगी। इसका मतलब है कि प्री-डीएलएड परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपाए जाएंगे। इससे पहले प्रतिवर्ष इस परीक्षा से एक ही प्रश्न पत्र में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाएं होती थी। इसमें करीब 32 से 40 पेज होते थे। अब बदलाव के बाद पेपर महज 16 से 20 पेज का रह जाएगा।
बीएसटीएस काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।
चयन- लिखित परीक्षा और उसके बाद काउंसलिंग। लिखित परीक्षा में एमसीक्यू टाइप 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के काउंट होंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


