Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा कल, जानें सभी नियम

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2023 का आयोजन 28 अगस्त 2023 सोमवार को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक राज्य के समस्त जिलों में निर्धारित केन्दों पर होगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा कल, जानें सभी नियम

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2023 का आयोजन 28 अगस्त 2023 सोमवार को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक राज्य के समस्त जिलों में निर्धारित केन्दों पर होगा। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। राजस्थान के करीब 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन होगा। राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड की प्रवेश परीक्षा प्री डीएलएड 2023 के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष भी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर को सौंपी गई है। विभाग ने परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां जानें अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नियम

- परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचें। आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजनल फोटो आईडी भी लाएं।
- ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम व केंद्र का नाम, परीक्षार्थियों के फोटो होंगे। ओएमआर शीट पर एबीसीडी सीरीज होगी। कुछ गड़बड़ी होने पर वीक्षक को बताएं। क्वेश्चन बुकलेट व ओएमआर शीट को 10 मिनट तक बदलवा सकते हैं।
- एक कमरे में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। 
- हस्ताक्षर के अलावा परीक्षार्थियों के हाथ का अंगूठा भी लिया जाएगा।
-  किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा की निर्धारित अवधि समाप्त होने से पूर्व परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- ओएमआर शीट में काले या नीले पेन से ही उत्तर वाले गोले को काला या नीला करें।
- परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक उपकरण का परीक्षार्थी के साथ लाया जाना सख्त वर्जित है। 

प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।

प्रश्न पत्र का पैटर्न
प्रश्न-पत्र चार खण्डों में विभाजित होगा। कुल प्रश्नों की संख्या 200 होगी। सभी प्रश्न बहु वैकल्पिक प्रकार के होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान हैं एवं प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे। 

बीएसटीएस काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।