Rajasthan BSTC Exam : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा से ऐन पहले परीक्षार्थियों के लिए अहम नोटिस जारी
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam : पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर कल 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam : पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर कल 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। करीब 5.99 लाख अभ्यर्थी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा से दो दिन पहले विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। इसमें पंजीयक ने कहा कि अगर किसी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की डिटेल्स जैसे हस्ताक्षर, फोटो, नाम में कोई गड़बड़ी मिलती है तो वह घोषणापत्र देकर अपना ऑरिजनल आईडी कार्ड एग्जाम सेंटर पर दिखाकर एग्जाम दे सकेगा।
नोटिस में कहा गया है, 'प्री डीएलएड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षार्थियों द्वारा डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में अगर कुछ डिटेल्स गलत पाई जा रही हैं, परीक्षार्थी के हस्ताक्षर के स्थान पर अन्य हस्ताक्षर, परीक्षार्थी की फोटो के स्थान पर अन्य फोटो, परीक्षार्थी के नाम के स्थान पर माता पिता का नाम आदि। इस प्रकार की त्रुटियों की जांच कर परीक्षार्थी के किसी अन्य फोटो आईडी से मिलान कर उससे एक घोषणापत्र ले लें तथा पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही यह वही परीक्षार्थी है जिसने आवेदन किया था, उसे परीक्षा में बैठने दें। ध्यान रहे कि किसी भी तरह की तकनीकी कमी के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रहे।'
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम होगा।
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं विभाग ने अभ्यर्थियों की मदद के लिए कुछ फोन नंबर जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि 01414931600 पर कॉल करके अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में उन्हें आ रहीं सभी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले विभाग ने परीक्षा केंद्र से जुड़ी पाने के लिए 9413679750, 8946898918 नंबर जारी किए थे।
एग्जाम पैटर्न
प्रश्न पत्र चार भागों में बंटा होगा। कुल 200 मल्टीपल च्वॉइस टाइप प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। चार खंडों - मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता, भाषा योग्यता (अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी) से 50 - 50 प्रश्न आएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


