ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरRBSE : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, फर्स्ट डिविजन लाने में भी लड़कियां आगे

RBSE : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, फर्स्ट डिविजन लाने में भी लड़कियां आगे

Rajasthan Board RBSE 12th arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कुल 92.35 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 फीसदी  रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा।

RBSE : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, फर्स्ट डिविजन लाने में भी लड़कियां आगे
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 25 May 2023 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज आरबीएसई राजस्थान 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है, वे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में  ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 ) में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कुल 92.35 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 फीसदी  रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 फीसदी  रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा। पिछले साल की तरह लड़कियां आगे रहीं। राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि करीब 1.90 लाख लड़कियां फर्स्ट डिविजन से पास हुई हैं जबकि 1.50 लाख लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों को बुरी तरह पछाड़ा है।

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Virtual Counsellor