rajshaladarpan.nic.in RBSE Rajasthan 8th result 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट यहां रोलनंबर से चेक करें, ग्रेड का हिसाब समझें
Rajasthan board 8th result today on rajresults rajshaladarpan: इस साल आठवीं में 12 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in/शिक्षा विभाग की पर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस साल आठवीं में 12 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। यहां 8वीं क्लास को प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा 8) परीक्षा 2024 और 5वीं को प्राथमिक शिक्षा अधिगतम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) 2024 कहते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट Direct Link , यहां डालें रोल नंबर इन दोनों क्लासों के नतीजे 3 बजे जारी हो गए, अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर रिजल्ट देखा जा सकता है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट में 271679 विद्यार्थियों को ए ग्रेड मिला था। 777769 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 368817 विद्यार्थी सी ग्रेड और 10288 परीक्षार्थी डी ग्रेड में पास हुए थे।
ग्रेड के हिसाब से कौन होता है फेल, कौन पास
33%-40% नंबर पाने वाले को D ग्रेड और 4.0 ग्रेड पॉइंट
21%-32% नंबर पाने वाले को E1 ग्रेड Fail ग्रेड
00%-20% नंबर पाने वाले को E2 ग्रेड Fail ग्रेड दी
91%-100% नंबर पाने वाले को A1 ग्रेड मिलती है और 10.0 ग्रेड पॉइंट
81%-90% नंबर पाने वाले को A2 ग्रेड मिलती है और 9.0 ग्रेड पॉइंट
71%-80% नंबर पाने वाले को B1 ग्रेड मिलती है और 8.0 ग्रेड पॉइंट
61%-70% नंबर पाने वाले को B2 ग्रेड मिलती है और 7.0 ग्रेड पॉइंट
51%-60% नंबर पाने वाले को C1 ग्रेड मिलती है और 6.0 ग्रेड पॉइंट
41%-50% नंबर पाने वाले को C2 ग्रेड मिलती है और 5.0 ग्रेड पॉइंट
आठवीं में फेल का है प्रावधान
बोर्डर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की सैकण्डरी, सैकण्डरी व्यावसायिक, प्रवेशिका एवं प्रवेशिका व्यावसायिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट 30 मई दोपहर 3 बजे को घोषित किया। आरटीई एक्ट के तहत इस परीक्षा में किसी को भी फेल करने का प्रावधान है। आठवीं क्लास में फेल और कंपार्टमेंट दोनों आएगी। लेकिन 5वीं क्लास में किसी को फेल नहीं किया जाएगा। पहले में रोल नंबर डालकर पांचवी का रिजल्ट और दूसरे में रोलनंबर डालकर 8वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। रिजल्ट लोकसभा चुनावों के कारण थोड़ा लेट हो गया। अब 10वीं का रिजल्ट निकालने के बाद बोरड् ने अगले ही दिन यानी 30 मई आज 5वीं और आठवीं का रिजल्ट निकालने की घोषणा की है। आपको बता दें कि
आपको बता दें कि राजस्थान में 5वीं, 8वीं क्लास की प्राइवेट और सराकरी स्कूलों की कॉपियों की चेकिंग के लि539 मूल्यांकन केंद्रों बनाए गए थे। टीचरों के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है। लेकिन पिछले साल इतनी देर नहीं हुईथी, पिछले साल पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर, राजस्थान ने 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किया था। राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था।
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा (Rajasthan Board 8th result) में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
पिछले वर्ष यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result Date) 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




