Punjab Board Exam Date 2023: जारी हुई 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की तारीखें, pseb.ac.in पर करें चेक
Punjab Board Exam Date 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल फरवरी/मार्च में शुरू होंगी। कक्

इस खबर को सुनें
Punjab Board Exam Date 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल फरवरी/मार्च में शुरू होंगी। कक्षा 10वीं के लिए थ्योरी बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च 2023 से शुरू होंगी और 18 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी। कक्षा 12वीं की थ्योरी बोर्ड परीक्षाएं एक महीने पहले 20 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 13 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी।
वहीं PSEB ने ग्रेड 5वीं और 8वीं के लिए फाइनल परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। कक्षा 5वीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और आठ दिनों के भीतर समाप्त होंगी।
ग्रेड 8वीं के लिए, परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के वोकेशनल और प्री- वोकेशनल विषयों के लिए प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षाएं 23 जनवरी से 1 फरवरी तक थ्योरिकल टेस्ट से पहले आयोजित की जाएंगी। इस बीच 10वीं और 12वीं कक्षा के नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा के बाद आयोजित की जाएंगी।
बता दें, अब तक, राज्य बोर्ड ने केवल परीक्षाओं की शुरुआत और समाप्ति तिथियां घोषित की हैं। पंजाब बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट अभी घोषित नहीं की गई है। PSEB की आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सब्जेक्ट वाइज तारीखों के साथ पूरा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी होने पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
ऐसे रहे साल 2022 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 3,01,700 छात्र उपस्थित हुए। इनमें से 2,92,530 छात्र पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 96.96 प्रतिशत रहा। पठानकोट सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। राज्य बोर्ड परीक्षा में इस साल टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 3,11,545 दर्ज की गई, इनमें से 3,08,627 छात्र पास हुए।