ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरPSEB 12th result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पहले स्थान पर रहे तीन स्टूडेंट्स

PSEB 12th result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पहले स्थान पर रहे तीन स्टूडेंट्स

PSEB 12th result 2019: पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं।  पंजाब बोर्ड ने पहले मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद 24 घंटे में रिजल्ट वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे। जिन अभ्यार्थियों ने...

PSEB 12th result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पहले स्थान पर रहे तीन स्टूडेंट्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 May 2019 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

PSEB 12th result 2019: पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं।  पंजाब बोर्ड ने पहले मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद 24 घंटे में रिजल्ट वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में 65.97%फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हालांकि अभी पंजाब बोर्ड की वेबसाइट अभी चल नहीं रही है। परीक्षा में पहले स्थान पर सर्वजोत सिंह बसंल, अमन और मुस्कान सोनी तीन स्टूडेंट्स रहे हैं। तीनों के 98.89 फीसदी अंक हैं। 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

मुस्कान सोनी साइंस टॉपर हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह नाकोदर से हैं।

अमन ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह फतेहगढ़ से हैं।

सरबजोत सिंह बसंल ने कॉमर्स में टॉप किया है। उन्होंने कॉमर्स में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह लुधियाना से हैं।

नाजिया कंबोज फजालिका और मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया है। वहीं लवलीन वर्मा ने 98 फीसदी के साथ दूसरा स्थान पाया है।

पंजाब बोर्ड 12वीं में में 3.40 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 

आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया था। रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यानी पिछले बार की तुलना में इस बार 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स ज्यादा पास हुए हैं। इस बार 85.56 प्रतिशत पास हुए हैं। जबकि पिछली बार 57.50 फीसदी ही पास हुए थे। पिछले साल 12वीं में पूजा जोशी ने परीक्षा में टॉप किया था। पूजा ने 98 फीसदी अंक हासिल किए थे।

पंजाब बोर्ज 12वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की गईं थी। आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें