ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरPSEB 12 Result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, मुस्कान सोनी साइंस टॉपर

PSEB 12 Result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, मुस्कान सोनी साइंस टॉपर

PSEB 12th result 2019: पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं। नतीजे आज प्रैस कांफ्रेंस में जारी किए गए। पंजाब बोर्ड पहले मेरिट लिस्ट जारी  कर दी है। उसके बाद 24 घंटे में नतीजे वेबसाइट पर...

PSEB 12 Result 2019: पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, मुस्कान सोनी साइंस टॉपर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 May 2019 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

PSEB 12th result 2019: पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं। नतीजे आज प्रैस कांफ्रेंस में जारी किए गए। पंजाब बोर्ड पहले मेरिट लिस्ट जारी  कर दी है। उसके बाद 24 घंटे में नतीजे वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

परीक्षा में 65.97%फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हालांकि अभी पंजाब बोर्ड की वेबसाइट अभी चल नहीं रही है। परीक्षा में पहले स्थान पर सर्वजोत सिंह बसंल, अमन और मुस्कान सोनी तीन स्टूडेंट्स रहे हैं। तीनों के 98.89 फीसदी अंक हैं। 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

मुस्कान सोनी साइंस टॉपर हैं और उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह नाकोदर से हैं।

अमन ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह फतेहगढ़ से हैं।

सरबजोत सिंह बसंल ने कॉमर्स में टॉप किया है। उन्होंने कॉमर्स में 98.89 फीसदी अंक हासिल किए है। वह लुधियाना से हैं।

नाजिया कंबोज फजालिका और मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया है। वहीं लवलीन वर्मा ने 98 फीसदी के साथ दूसरा स्थान पाया है।

जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

 

पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019

इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे नतीजे

सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं

इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें।

अपना रिजल्ट चेक करें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है। पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2019 और पीएसईबी 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च माह में होगा। पिछले अकादमिक वर्ष में पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 12 मार्च से 21 मार्च 2018 तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। 

 

Virtual Counsellor