ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरखुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्र सीमा 27 साल से बढ़ाकर 30 साल की गई

खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्र सीमा 27 साल से बढ़ाकर 30 साल की गई

Police Constable Bharti : पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 से बढ़ाकर 30 वर्ष करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस

खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्र सीमा 27 साल से बढ़ाकर 30 साल की गई
Pankaj Vijayएजेंसी,कोलकाताThu, 01 Sep 2022 08:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Police Constable Bharti : पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 से बढ़ाकर 30 वर्ष करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में उम्र एवं शारीरिक मापदंड में भी छूट देने का भी निर्णय लिया गया है।
      
उन्होंने यह भी घोषणा की नागरिक स्वयंसेवकों, ग्राम पुलिस, होमगार्ड, नागरिक रक्षा कर्मी कांस्टेबल पदों के लिए प्रोन्नति के हकदार होंगे और उन्हें ऊपरी उम्र सीमा में 35 साल तक के लिए छूट दी गयी है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस व कोलकाता पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्ता भी मिलेगा। 

पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। 

Virtual Counsellor