Hindi Newsकरियर न्यूज़PMRF 2022: 9 researchers of IIT Patna selected for Prime Minister Research Fellowship will get Rs 70000 monthly
PMRF 2022: प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए IIT पटना के 9 शोधार्थियों का चयन, मिलेंगे इतने रुपए

PMRF 2022: प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए IIT पटना के 9 शोधार्थियों का चयन, मिलेंगे इतने रुपए

संक्षेप:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के नौ शोधार्थियों को मई 2022 के लिए प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से सम्मानित किया गया है। चयनित शोधार्थियों को तय अवधि तक आकर्षक फेलोशिप और शोध आकस्मिकता अ

Nov 19, 2022 09:37 pm ISTAlakha Ram Singh हिन्दुस्तान टीम, पटना बिहटा
share Share
Follow Us on

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के नौ शोधार्थियों को मई 2022 के लिए प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से सम्मानित किया गया है। चयनित शोधार्थियों को तय अवधि तक आकर्षक फेलोशिप और शोध आकस्मिकता अनुदान दिया जाएगा। चयनित नौ शोधार्थियों में से दो-दो रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी से हैं। साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और गणित विभाग से एक-एक स्कॉलर का चयन हुआ है। शोधार्थियों की सूची में नौ में छह महिलाएं हैं जबकि तीन पुरुष हैं। पीएमआरएफ योजना वर्ष 2018-19 में शुरू की गई थी, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप में से एक है। पीएमआरएफ उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एक कठिन चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह और अकादमिक संकायाध्यक्ष प्रो. एके ठाकुर सहित विभिन्न फैकल्टी ने चयनित शोधार्थियों को बधाई दी है।

क्या मिलेगी राशि
फेलोशिप राशि पहले दो वर्षों के लिए 70,000 रुपये प्रति माह, उसके बाद तीसरे वर्ष के लिए 75,000 रुपये प्रति माह और चौथे व पांचवें वर्ष में 80,000 रुपये प्रति माह है। फेलोशिप के दौरान, शोधकर्ता 2 लाख रुपये प्रति वर्ष (पांच साल के लिए कुल 10 लाख रुपये) का शोध आकस्मिक अनुदान प्राप्त करने के लिए भी पात्र हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनका हुआ है चयन
1. राशि अदिति रंजन - मैकेनिकल इंजीनियरिंग
2. जॉयदेब साहा - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

3. श्रुति सक्सेना - कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
4. शुभम राज- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

5. प्रियंका शर्मा - गणित
6. मानसी अग्रवाल - रसायन विज्ञान

7. अर्नब पतला - रसायन विज्ञान
8. प्रियंका दुबे - भौतिकी

9. प्रियंका प्रियदर्शनी सामल –भौतिकी

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।