ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरUP PCS J result 2018 : टापर आकांक्षा से जानें उनकी सफलता के राज

UP PCS J result 2018 : टापर आकांक्षा से जानें उनकी सफलता के राज

देश का दिल कहीं जाने वाली राजधानी दिल्ली में पली बढ़ी मूल रूप से गोण्डा की रहने वाली मेधावी बिटिया आकांक्षा ने जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन...

UP PCS J result 2018 : टापर आकांक्षा से जानें उनकी सफलता के राज
संवाददाता, गोंडा।Sun, 21 Jul 2019 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

देश का दिल कहीं जाने वाली राजधानी दिल्ली में पली बढ़ी मूल रूप से गोण्डा की रहने वाली मेधावी बिटिया आकांक्षा ने जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2018 पीसीएस जे के रिजल्ट में आकांक्षा तिवारी ने टॉप किया है। वहीं, गोंडा के ही गंधर्व पटेल को पांचवां स्थान मिला है। 

पहली अफसर बनी आकांक्षा:
गोंडा की आकांक्षा तिवारी ने पीसीएस जे 2018 के अंतिम परिणाम में पहला स्‍थान हासिल किया। आकांक्षा ने बताया कि युवाओं को सही दिशा में मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। पढ़ाई के लिए कोई समय तय नहीं है, इसलिए जब भी मौका मिले मन लगाकर पढ़ाई करें। वह अपनी सफलता का सारा श्रेय गुरु के साथ ही माता-पिता व दादा-दादी को देती हैं। गोण्डा के बेलसर ब्लाक के ग्राम देवरदा में रहने वाले सत्यदेव तिवारी किसान हैं। उनके बड़े बेटे शिवपूजन तिवारी लम्बे अर्से से दिल्ली में रियल स्टेट का काम करते हैं, जबकि छोटा बेटा गांव का प्रधान है। शिवपूजन ने बेटियों को पढ़ाने के लिए दिल्ली में ही घर की व्यवस्था की। बड़ी बेटी आंचल की एमएसीए करने के बाद यूएस की एक कंपनी में नौकरी लग गई। 

UP PCS J result 2018: न्यायिक सेवा परीक्षा में छाए लखनऊ के होनहार, जानें इनके सक्सेस मंत्र

गर्व से बोले पिता :  आकांक्षा के पिता शिवपूजन तिवारी ने बताया कि आकांक्षा का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था। इंटरमीडियट की पढ़ाई डीएवी दिल्ली से करने के बाद उसने बीएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पास किया। इसके बाद चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से एलएलबी 2017 में पास किया। आकांक्षा के पिता ने बताया कि बेटी एलएलबी में भी गोल्ड मेडलिस्ट रही है। बाहर जाना उसे पसंद नहीं था। आकांक्षा का कहना था कि वह हिंदुस्तानी है, इसलिए भारत में ही नौकरी करेगी। वह हैदराबाद की एक कंपनी में लीगल एसोसिएट थी, इसके बाद वह पीसीएस जे की तैयारी में जुट गई। आकांक्षा इस परिवार की पहली अफसर बनी है।

UP PCS-J RESULT 2018: पहले थे सब इंस्पेक्टर अब पीसीएस जे परीक्षा पास कर बन गए अपर सिविल जज

ये है आकांक्षा का परिवार : वह विकास खण्ड बेलसर के देवरदा ग्राम प्रधान शिव सेवक तिवारी की भतीजी है। जनकपति (दादी), शिव सेवक तिवारी प्रधान (चाचा), नीलम तिवारी (चाची), शिव दास तिवारी (चाचा), सुमन तिवारी (चाची), लक्षमण तिवारी (चाचा) , दिव्यांश तिवारी, किशन, अभिनव चचेरे भाई है। शनिवार से ही परिवार में खुशी का माहौल है। लोग परिवार को बधाई देने पहुंच रहें हैं। वहीं जिले की सोशल मीडिया पर भी आकांक्षा की उपलब्धि छाई हुई है। 

UP PCS J: पीसीएस जे-18 की टॉपर बनी गोंडा की आकांक्षा तिवारी

पहले अटेंम्ट में ही मिली सफलता

पीसीएस जे के परीक्षा परिणाम में गोंडा जिले गंधर्व पटेल को पांचवां स्थान हासिल हुआ है। गंधर्व ने अपने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है।
जिले घारीघाट मनकापुर निवासी गंधर्व ने बताया कि पिछले साल 2018 में ही लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद पीसीएस जे की परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने इंटर तक की शिक्षा फातिमा स्कूल गोण्डा से कई थी। साल 2013 में इंटर की परीक्षा पास करके पांच साल के एलएलबी के कोर्स के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिल हुए। अपनी सफलता के पीछे का कारण उन्होंने पिता जी के विश्वास और माता के आशीर्वाद को बताया है। गंधर्व के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। गंधर्व ने कहा कि बचपन से ही उनकी रूचि कानून की पढ़ाई की तरफ ही थी इसलिए इस क्षेत्र को चुना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें