ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरPatna University: जारी हुए PUCET एंट्रेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड

Patna University: जारी हुए PUCET एंट्रेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड

PUCET 2022 Admit Card: पटना यूनिवर्सिटी (PU) पटना यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट PUCET परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई और 13 जुलाई, 2022 को करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार

Patna University: जारी हुए PUCET एंट्रेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 Jul 2022 07:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

PUCET 2022 Admit Card: पटना यूनिवर्सिटी (PU) पटना यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट PUCET  परीक्षा का आयोजन  12 जुलाई और 13 जुलाई, 2022 को करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  pup.ac.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

PUCET 2022 एडमिट कार्ड लिंक अब पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक्टिव है और छात्रों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे जन्म तिथि, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने पटना विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, केवल वही उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी कर सकेंगे। उम्मीदवार अपनी सुविधा के लिए नीचे दिए गए आसान और बेसिक स्टेप  का पालन कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाने के बाद, उन्हें नाम, माता और पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, स्थान और समय जैसे सभी डिटेल्स को चेक करना होगा।

सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य निर्देश यह है कि उन्हें परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र ले जाना होगा अन्यथा उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। देर होने से बचने के लिए सभी को समय से पहले पहुंचना चाहिए।

PUCET 2022 Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक pup.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- "PUCET 2022 Admit Card link" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6-  आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

Virtual Counsellor