ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNASA टूर पर जाएगा पटना का लाल, राष्ट्रीय स्कूल सुपर लीग में पाया तीसरा स्थान

NASA टूर पर जाएगा पटना का लाल, राष्ट्रीय स्कूल सुपर लीग में पाया तीसरा स्थान

जीत के लिए खुद पर विश्वास और इच्छाशक्ति जरूरी है। जिसे खुद पर विश्वास हो उसकी हर जीत पक्की है। कुछ ऐसा ही विश्वास छात्र उत्कर्ष राज को खुद पर था। तभी तो स्कूल सुपर लीग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी...

NASA टूर पर जाएगा पटना का लाल, राष्ट्रीय स्कूल सुपर लीग में पाया तीसरा स्थान
वरीय संवाददाता,पटनाFri, 16 Oct 2020 09:58 AM
ऐप पर पढ़ें

जीत के लिए खुद पर विश्वास और इच्छाशक्ति जरूरी है। जिसे खुद पर विश्वास हो उसकी हर जीत पक्की है। कुछ ऐसा ही विश्वास छात्र उत्कर्ष राज को खुद पर था। तभी तो स्कूल सुपर लीग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी विजेता बने हैं। राष्ट्रीय स्कूल सुपर लीग में तीसरे स्थान पर आए उत्कर्ष राज को अब नासा ट्रिप पर भेजा जायेगा। डीएवी बीएसईबी के दसवीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष राज ने बताया कि कोरोना के बाद नासा ट्रिप पर ले जाया जायेगा। पहला राउंड ऑनलाइन हुआ था। 

उपलब्धि
- डीएवी बीएसईबी में दसवीं कक्षा का है छात्र
- कहा, नासा ट्रिप के लिए चुना जाना गर्व की बात

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर इसमें तीन राज्य के छात्र विजेता बने थे। पहला स्थान ओडिशा, दूसरा झारखंड और तीसरा स्थान बिहार का था। स्कूल स्तर से एक-एक छात्र चुने गये। इसके बाद 38 जिलों से एक-एक छात्र शामिल हुए। इसमें राज्य स्तर पर एक छात्र को चुना जाना था। इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर भी किया गया। आयोजन 11 अक्टूबर को किया गया था। इसमें सभी राज्य के विजेता छात्र शामिल हुए। इसमें बिहार को तीसरा स्थान मिला। देशभर से छह बच्चे को नासा ट्रिप पर भेजा जायेगा। 

एक लाख का मिला इनाम : नासा ट्रिप के साथ सभी विजेता को इनाम भी दिये गये। उत्कर्ष राज ने बताया कि अभी हमें एक लाख रुपये का इनाम भी मिला है। उत्कर्ष के पिता कुमार रजनीश रेलवे में इंजीनियर हैं और मां कुमारी सीमा सिन्हा गृहिणी हैं। उत्कर्ष ने बताया कि अभी पूरा फोकस दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी है।

Virtual Counsellor