ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरफर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी, 13 बर्खास्त शिक्षकों को दो करोड़ 37 लाख का नोटिस

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी, 13 बर्खास्त शिक्षकों को दो करोड़ 37 लाख का नोटिस

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। अब इन शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी है। विभाग ने आगणन तैयार कर लिया है। कुल 13...

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी, 13 बर्खास्त शिक्षकों को दो करोड़ 37 लाख का नोटिस
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर-खीरी। Mon, 20 Jul 2020 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। अब इन शिक्षकों से रिकवरी की तैयारी है। विभाग ने आगणन तैयार कर लिया है। कुल 13 बर्खास्त शिक्षकों से दो कराड़ 37 लाख 15 हजार रुपए की रिकवरी की जाएगी। बर्खास्तगी के आदेश के साथ ही शिक्षकों को अब तक लिया गया वेतन विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया था। सात शिक्षकों को दी गई रिकवरी नोटिस का समय पूरा हो चुका है। धनराशि जमा न करने पर इनके खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि वसूली के लिए आरसी जारी करने को डीएम को पत्रावली भेजी जा रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हथियाने के बाद तमाम शिक्षकों से सत्यापन में अभिलेख फर्जी मिले। जालसाजी करके फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हथिया ली। जब सत्यापन कराया गया तो मामला सामने आया। एसआईटी भी जांच कर रही है। फर्जीप्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। अपर मुख्य सचिव ने इन बर्खास्त शिक्षकों से रिकवरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद रिकवरी के लिए धनराशि का आगणन शुरू हुआ।

आगणन के बाद 13 बर्खास्त शिक्षकों को रिकवरी नोटिस जारी की गई है। सभी के खिलाफ थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि सात बर्खास्त शिक्षकों की धनराशि जमा करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इनके खिलाफ आरसी जारी करने के लिए बीएसए ने डीएम को पत्रावली भेजी है। आरसी जारी होने के बाद भू राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। बताया यह भी जाता है कि रिकवरी के लिए तहसील भी अपना खर्च जोड़ सकती है।

इन शिक्षकों से लगभग इतनी होगी रिकवरी

  • पुष्पा देवी भगौतीपुर लखीमपुर ब्लॉक: 47,16,033
  • मौसमी उदयपुर महेवा लखीमपुर ब्लॉक: 42,46,958
  • ओमप्रकाश सिंह जमुनिया ग्रंट मितौली: 28,49,830
  • विपिन गुप्ता हरेरामपुरवा धौरहरा: 27,94,932
  • संदीप सिंह शहबाजपुर धौरहरा:5,82,733
  • रंधीर सिंह मिन्नापुर मितौली: 7,11,495
  • अचल त्रिपाठी यूपीएस कफारा रमियाबेहड़: 16,58,191
  • तनवीर कौसर कस्ता मितौली: 2,39,000
  • शैलेन्द्र सिंह मिठुई निघासन: 2,75,000
  • शशिकांत पकरिया ईसानगर: 10,53,254
  • आलोक यादव बदालपुरवा निघासन: 10,54,000
  • सुमित वर्मा मुड़ियाचूड़ामणि पसगवां: 17,36,232
  • विष्णु कुमार सरावल ईसानगर 17,98,000
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें