ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरCUET UG 2022: आज है एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आखिरी दिन

CUET UG 2022: आज है एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आखिरी दिन

CUET 2022 Application Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आज आवेदन करने का आखिरी दिन है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह आधिकारिक वेबसाइट cu

CUET UG 2022: आज है एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आखिरी दिन
Priyanka Sharmaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Jun 2022 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

CUET 2022 Application Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आज आवेदन करने का आखिरी दिन है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें, NTA इसके बाद आवेदन करने का कोई मौका नहीं देगा।

डायरेक्ट आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक

CUET UG परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर लिया है, वे आज रात तक अपने CUET 2022 आवेदन फॉर्म में संशोधन और सुधार कर सकते हैं।

इस वर्ष से, सीयूईटी स्कोर को दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और अन्य सहित 73 केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में यूजी प्रवेश के लिए मुख्य प्रवेश मानदंड माना जाएगा।

यूजी परीक्षा के लिए CUET 2022 परीक्षा तारीख अभी भी अधिकारियों द्वारा घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि CUET UG 2022 करेक्शन विंडो भी हाल ही में खोली गई है। वे सभी जिन्होंने CUET UG 2022 के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, दोबारा आवेदन न करें।


कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं - हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। बता दें, CUET 2022 के लिए परीक्षा की तारीखों को NTA द्वारा सूचित किया जाना बाकी है। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, CUET 2022 परीक्षा जुलाई 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

CUET UG 2022 – ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cucet.samarth.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- "CUET UG 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5- अब फॉर्म को सबमिट कर लें।

Virtual Counsellor