ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरOnline Class : दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Online Class : दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निगम के तकनीकी विभाग के अधिकारी पहले ही शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित करने के साथ ही एक एप तैयार कर चुके हैं। पूर्वी...

Online Class : दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
प्रमुख संवाददाता ,नई दिल्लीSat, 18 Apr 2020 07:21 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निगम के तकनीकी विभाग के अधिकारी पहले ही शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित करने के साथ ही एक एप तैयार कर चुके हैं।

पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 800 से अधिक स्कूल हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को चुना गया है। पूर्वी और उत्तरी निगम के शिक्षा विभाग अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तकनीकी विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं और एक लिंक तैयार किया गया है, जिससे सभी शिक्षक और विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
एक क्लास में 150 बच्चे :एक शिक्षक एक घंटे की क्लास ले रहे हैं और एक बार में एप के माध्यम से अधिक से अधिक 150 बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से होमवर्क दिया जा रहा है।

Virtual Counsellor