ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBSE Odisha Matric Result 2018: आंसर-शीट चेकिंग का काम पूरा, मई में आएंगे नतीजे

BSE Odisha Matric Result 2018: आंसर-शीट चेकिंग का काम पूरा, मई में आएंगे नतीजे

Odisha Class 10 Result 2018: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा मई माह में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाएं चेक होने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। मीडिया में आई खबरों...

BSE Odisha Matric Result 2018: आंसर-शीट चेकिंग का काम पूरा, मई में आएंगे नतीजे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Apr 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

Odisha Class 10 Result 2018: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा मई माह में मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाएं चेक होने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। नतीजों की घोषणा होने पर विद्यार्थी orissaresults.nic.in या www.bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस वर्ष राज्य के 2818 केंद्रो पर करीब 6 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने 58 फ्लाइंग स्क्वॉयड और 37 सेंट्रल स्क्वॉयड तैनात किेए थे। कोरापुट, मल्कानगिरी, बोलानगिर, रायगढ़, गजपति, कंधमाल, देवगढ़ जैसे इलाकों में स्पेशल सिक्योरिटी तैनात की गई थी। 

ओडिशा में 12वीं कक्षा (+2) की परीक्षा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) और 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं। बीएसई ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 23 फरवरी से 8 मार्च तक चली।  परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 के नतीजे अप्रैल-मई माह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की है कि रिजल्ट किस दिन घोषित किया जाएगा। 

वर्ष 2017 में बीएसई 10वीं का रिजल्ट करीब एक माह पहले 27 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। 2017 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 85.28 रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 85 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि 82 फीसदी लड़के। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें