ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरएनटीएसई छात्रवृत्ति का रिजल्ट जारी, बिहार के 56 विद्यार्थी चयनित

एनटीएसई छात्रवृत्ति का रिजल्ट जारी, बिहार के 56 विद्यार्थी चयनित

नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) 2019 के द्वितीय चरण का रिजल्ट एनसीईआरटी ने जारी कर दिया है।  देशभर से दो हजार छात्र और छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें 56 विद्यार्थी बिहार से हैं।...

एनटीएसई छात्रवृत्ति का रिजल्ट जारी, बिहार के 56 विद्यार्थी चयनित
वरीय संवाददाता ,पटनाFri, 27 Sep 2019 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) 2019 के द्वितीय चरण का रिजल्ट एनसीईआरटी ने जारी कर दिया है।  देशभर से दो हजार छात्र और छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें 56 विद्यार्थी बिहार से हैं। बिहार की बात करें तो 26 विद्यार्थी पटना शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं पटना जिले की बात करें तो 43 छात्र केवल पटना जिले के हैं। बांकी छात्र भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, नवादा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा आदि जिलों से हैं। 

प्रदेशभर की बात करें तो 56 में एक सरकारी स्कूल और बांकी 55 विद्यार्थी निजी विद्यालय से हैं। एक सरकारी विद्यालय में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का छात्र शौनक कुमार है। वहीं 56 छात्रों में केवल एक छात्रा शामिल है। यह छात्रा पटना दून पब्लिक स्कूल की मधु यादव है। बांकी सारे के सारे छात्र हैं। इस छात्रवृत्ति में सबसे ज्यादा सेंट कैरेंस से आठ छात्र शामिल हैं। वहीं डीपीएस से सात, डॉन बास्को एकेडमी से दो और डीएवी से चार छात्र शामिल हैं। 

- दो चरणों में होती है एनटीएसई की परीक्षा 
एनटीएसई की परीक्षा दो चरणों में हर साल संचालित होती है। पहला चरण नवंबर में होता है। पहले चरण में चयनित छात्र और छात्रा ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होते हैं। दूसरा चरण जून में आयोजित किया जाता है। इस बार दूसरे चरण के लिए सात सौ छात्र और छात्राएं चयनित हुई थीं। 


- इंटर से लेकर पीजी की पढ़ाई तक मिलेगी छात्रवृत्ति
एनटीएसई के तहत छात्रवृत्ति उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दी जाती हैं। इस परीक्षा में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र शामिल होते हैं। इसके बाद प्लस टू से लेकर पीजी तक की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। प्लस टू और स्नातक में सालाना 12 हजार रुपये दिये जाते हैं। इसके बाद यूजीसी नियमावली के अनुसार पीजी के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। 

- छात्रवृत्ति में पहली बार ओबीसी छात्रों को आरक्षण 
पहली बार एनटीएसई के रिजल्ट में ओबीसी के लिए आरक्षण दिया गया है। इसका फायदा राष्ट्रीय के साथ प्रदेशस्तर पर भी छात्रों को हुआ है। 

बिहार में केटेगरी वाइज ऐसे मिली छात्रवृत्ति 
सामान्य वर्ग   -   12 
ओबीसी    -    39 
एससी      -     05 
एसटी      -      01 
दिव्यांग    -      04 

विनोद कुमार (निदेशक, एससीईआरटी) ने कहा-  द्वितीय चरण का रिजल्ट एनसीईआरटी ने जारी किया है। बिहार से इनमें 56 छात्रों का चयन किया गया है। सरकारी स्कूलों से केवल एक छात्रा का चयन हुआ है। सरकारी स्कूलों के छात्र आवेदन नहीं करते है। इनमें अधिकतर निजी स्कूलों के छात्र ही शामिल होते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें