JEE Main Result 2023: आज, कल या परसों, जानें- कब जारी होंगे परिणाम?
JEE Main Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत और विदेशों में 24, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन्स) का पहला सत्र आयोजित किया था। जिसके लिए प्रोविजनल आंसर

इस खबर को सुनें
JEE Main Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत और विदेशों में 24, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन्स) का पहला सत्र आयोजित किया था। जिसके लिए प्रोविजनल आंसर की, रिस्पांस शीट और क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं।
अब, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। NTA परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
बता दें, जो उम्मीदवार आंसर की उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे 4 फरवरी को रात 8 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। जिसके लिए प्रति प्रश्न के 200 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें, 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) फीस होगी। बता दें, 4 फरवरी यानी कल से बाद किसी भी ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन को सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। जिसके बाद आंसर की रिवाइज की जाएगी। उसी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
जानें- कब जारी होंगे परिणाम?
हम उम्मीद कर रहे हैं कि एनटीए अगले सप्ताह जेईई मेन 2023 का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, एनटीए ने अभी तक सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है परीक्षा के परिणाम की तारीख जल्द जारी की जाएगी।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम
- jeemain.nta.nic.in
- nta.nic.in
JEE MAIN RESULT 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , jeemain.nta.nic.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर 'JEE Main 2023 result (Session 1)' लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4- अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
स्टेप 5- JEE मेन का रिजल्ट 2023 आपके सामने होगा।
स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 7- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।