ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNTA JEE Main 2020 tips: जेईई मेन देने वाले विद्यार्थी पूरे पाठ्यक्रम पर पकड़ रखें

NTA JEE Main 2020 tips: जेईई मेन देने वाले विद्यार्थी पूरे पाठ्यक्रम पर पकड़ रखें

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने के लिए जेईई मेन परीक्षा 06 जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी, जो छह दिनों तक चलेगी। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी दिन-रात मेहनत में लगे...

NTA JEE Main 2020 tips: जेईई मेन देने वाले विद्यार्थी पूरे पाठ्यक्रम पर पकड़ रखें
स्मार्ट टीम,नई दिल्लीFri, 27 Sep 2019 06:51 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने के लिए जेईई मेन परीक्षा 06 जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी, जो छह दिनों तक चलेगी। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी दिन-रात मेहनत में लगे हुए हैं, लेकिन सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलता, इसके लिए सटीक तैयारी भी जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिन्दुस्तान स्मार्ट के संवाददाता ने तीनों विषय- भौतिकी, गणित और रसायन शास्त्र के विशेषज्ञों से बात की और उनसे टिप्स मांगी ताकि उस टिप्स का अनुसरण कर जेईई मेन में सफलता निश्चित की जा सके। विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए सतत अभ्यास सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा फॉर्मूला को याद रखना भी नितांत जरूरी है। पेश है बातचीत पर आधारित टिप्स -

नीरज कुमार, निदेशक, मार्गदर्शन कोचिंग

रसायन शास्त्र में आर्गेनिक भाग के रिएक्शन मैकेनिज्म पर विद्यार्थी खुद को ज्यादा केंद्रित करें। एनसीईआरटी की किताब तीन-चार बार पढ़ लें। इनआर्गेनिक की भी तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताब को तीन-चार बार पढ़ लें। सॉल्ट, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड, केमिकल बाउंडिंग, पीरियोडिक टेबल आदि स्कोरिंग चेप्टर होते हैं।

प्रो. केसी सिन्हा, गणितज्ञ व प्राचार्य, सायंस कॉलेज

गणित के प्रश्न खूब हल करें, लेकिन याददाश्त के बल पर नहीं, बल्कि प्रश्न पढ़कर उसे हल करने का रास्ता खोजें और फॉर्मूला लगाएं। एक तरह नया बनाकर सवाल हल करें। अंतिम तीन माह खूब प्रैक्टिस करें। इसके लिए समय प्रबंधन का भी ख्याल रखें। घड़ी देखकर सवाल हल करें। पढ़े हुए को सप्ताह में एक बार जरूर रिवाइज करें।

डॉ. संतोष कुमार, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस

जेईई एडवांस में अवधारणात्मक प्रश्न होते हैं। न्यूमेरिकल प्रश्नों की संख्या कम होती है। यदि अवधारणाओं की समझ है तो न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों के बावजूद जेईई मेन में सवाल आसानी से हल किए जा सकते हैं। जेईई मेन और एडवांस दोनों में पूरे सिलेबस से सवाल आते हैं। वैसे मैकेनिकल हिट एंड थर्मो डायनामिक्स, ऑप्टिक्स, करंट इलेक्ट्रीसिटी आदि टॉपिक से ज्यादा प्रश्न होते हैं। एचसी वर्मा की ‘कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स' से वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ सवाल बनाएं। फॉर्मूला को याद रखने के लिए उसका एक चार्ट बना लें।

Virtual Counsellor