RBI Grade B Recruitment Notification 2023: आरबीआई ग्रेड B के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ग्रेड बी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2023 है। अगर आप भी ग्रेड बी के पद पर भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो Opportunities.rbi.org.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

rbi recruitment 2022

RBI Grade B Recruitment Notification 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 09 मई 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ग्रेड बी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2023 है। अगर आप भी ग्रेड बी के पद पर भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो Opportunities.rbi.org.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पद के लिए पोस्ट और सैलरी और परीक्षा की डेट के बारे में विस्तार से।

यहां देखें परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की डेट
आरबीआई ग्रेड B पदों के लिए आप 09 मई से 09 जून, शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि आरबीआई ग्रेड B जनरल ऑफिसर के पेपर- I की परीक्षा परीक्षा 9 से 30 जुलाई के बीज होगी। दूसरी ओर आरबीआई ग्रेड B अधिकारी DEPR और DSIM की परीक्षा 16 जुलाई से 02 सितंबर और टीबीआई अधिकारी ग्रेड बी (DR)- DSIM की परीक्षा 16 जुलाई से 08 अगस्त 2023 के बीच होगी।

इतनी है टोटल पोस्ट और सैलरी
दूसरी ओर अगर हम पोस्ट की बात करें तो अधिकारी ग्रेड सामान्य के लिए 238 सीट, अधिकारी ग्रेड B DEPR के लिए 38 सीट और अधिकारी ग्रेड B DSIM के लिए 31 पोस्ट हैं। इसके अलावा, ग्रेड B अधिकारी को 55200 रुपये प्रति माहीने जबकि अधिकारी ग्रेड 'B' (DR) - DEPR को 44500 रुपये प्रति माहीने की सैलरी मिलेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आरबीआई ग्रेड B के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी