Hindi Newsकरियर न्यूज़NIFT entrance exam Registration close soon fill form for Fashion Institute admission
NIFT एंट्रेंस परीक्षा के लिए बंद होने वाले हैं रजिस्ट्रेशन,  जल्द भरें फॉर्म

NIFT एंट्रेंस परीक्षा के लिए बंद होने वाले हैं रजिस्ट्रेशन, जल्द भरें फॉर्म

संक्षेप:

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो जल्द ही एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म को भर लीजिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 है। यहां जानें एंट्रेंस परीक्

Jan 02, 2024 03:38 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

NIFT Fashion Institute: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही बंद करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in/admission के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी 2024 परीक्षा क  आयोजन 60 शहरों में 5 फरवरी, 2024 को किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आवेदन फीस

NIFT एंट्रेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।  ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,500 रुपये है।

वहीं ओपन ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के उम्मीदवारों के लिए दो प्रोग्राम  (BDes और BFTech) के लिए फीस 4,500 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को (BDes और BFTech) के दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदन फीस 2,500 रुपये है।

इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

निफ्ट में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी(BFTech), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (MFTech) जैसे डिजाइन कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा।

NIFT 2024 ENTRANCE TEST: एंट्रेंस परीक्षा के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

– वेलिड ईमेल आईडी

– कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट)

- उम्मीदवारों की पर्सनल डिटेल्स

- डिसेबिलिटी एबिलिटी (यदि लागू हो)

– एसटी/एससी/ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

– स्कैन किए गए सिग्नेचर

– स्कैन की गई फोटोग्राफ

NIFT 2024 ENTRANCE TEST: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले उम्मीदवार को NIFT की आधिकारिक वेबसाइट  nift.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-अब होम पेज पर "NIFT 2024 registration" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा। इसे भरना शुरू कर दें।

स्टेप 4-अब मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- जब फॉर्म भर जाएं तो उसे सबमिट कर लें।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।